• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 365 दिनों तक डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, Prime Video, Disney Hotstar OTT ऐप्स के साथ Airtel का जबरदस्त प्लान!

365 दिनों तक डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, Prime Video, Disney Hotstar OTT ऐप्स के साथ Airtel का जबरदस्त प्लान!

यह प्लान लॉन्ग टर्म वैलिडिटी प्लान चाहने वाले यूजर्स के लिए ढेर सारे फायदे लेकर आता है।

365 दिनों तक डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, Prime Video, Disney Hotstar OTT ऐप्स के साथ Airtel का जबरदस्त प्लान!

एयरटेल के इस प्लान के साथ आपको कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

ख़ास बातें
  • FASTag पर यह 100 रुपये का कैशबैक भी देता है।
  • इसमें 100SMS फ्री हैं।
  • इस प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है।
विज्ञापन
Bharti Airtel का सबसे सस्ता प्लान 19 रुपये से शुरू होता है जिसमें सब्सक्राइबर को 1 GB डेटा मिलता है और प्लान की वैधता 1 दिन की होती है। इसके प्लान 365 दिनों की लम्बी वैधता के साथ भी आते हैं। अगर आप भी ऐसा ही प्लान जानना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए ऐसा अनलिमिटिड प्लान ऑफर करती है जिससे एक बार रिचार्ज करवाने के बाद लम्बे समय तक रिचार्ज के बारे में सोचना भी न पड़े। साथ ही प्लान में भरपूर डेटा भी मिल जाता है। हम आज आपके लिए एयरटेल का ऐसा ही एक प्लान बताने जा रहे हैं जिससे रिचार्ज के बाद आपको एक साल तक कॉलिंग या डेटा की कमी नहीं होगी। साथ ही प्लान में ओटीटी ऐप्स का मनोरंजन भी है। इस प्लान की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 

Airtel अपने ग्राहकों के लिए लम्बी वैधता के साथ एक ऐसा प्लान पेश करती है जिसकी वैधता पूरे 365 दिन है, यानि 1 साल तक आपको रिचार्ज के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा। इस प्लान को आप 3359 रुपये में एक्टिवेट करवा सकते हैं। इस प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है। 2.5 जीबी की डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 केबीपीएस हो जाती है। नए साल में आपके लिए ये प्लान ऐसे बेनिफिट्स लेकर आता है कि एक ही प्लान में आपको डेटा, कॉलिंग, एंटरटेनमेंट सब कुछ मिल जाता है। इसमें 100SMS फ्री हैं। यानि रोजाना आप 100 एसएमएस मुफ्त में भेज सकते हैं। 

एयरटेल के अनलिमिटिड प्लान के साथ आपको कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसमें आपको प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन (Prime Video Mobile Edition) का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलता है। यानि कि इस पैक की वैधता तक ये सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट रहेगा। इसके अलावा आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी ये प्लान देता है। ये भी मोबाइल एडिशन सब्सक्रिप्शन है। यानि कि प्लान की वैधता तक आप अपने फोन पर फुल एंटरटेनमेंट का मजा ले सकते हैं। 

इसके अलावा, अगर आप म्यूजिक सुनना भी पसंद करते हैं तो यह प्लान Wynk Music का बेनिफिट भी देता है जिसमें आप अनलिमिटेड सॉन्ग्स का मजा ले सकतें हैं और फ्री म्यूजिक डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके साथ Apollo 24|7 Circle सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसकी वैधता प्लान के साथ ही है। साथ ही FASTag पर यह 100 रुपये का कैशबैक भी देता है। इन सब बेनिफिट्स के अलावा आप इस प्लान के तहत Free Hellotunes भी पाते हैं जिसमें किसी भी गाने को हैलो ट्यून के तौर पर सेट किया जा सकता है और इसे चाहे जितनी बार बदल भी सकते हैं। 

इस तरह से यह प्लान लॉन्ग टर्म वैलिडिटी प्लान चाहने वाले यूजर्स के लिए ढेर सारे फायदे लेकर आता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »