ACT Fibernet यूज़र्स को अब 30 अप्रैल तक मिलेगी 300Mbps स्पीड, असीमित डेटा भी

ACT Fibernet ने हाई-स्पीड और अनलिमिटेड एफयूपी लाभ को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिए गए हैं। इसमें यूज़र्स को असीमित डाउनलोड के साथ 300Mbps तक की हाई-स्पीड मिल रही है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2020 17:54 IST
ख़ास बातें
  • ACT Fibernet ने सभी एंट्री-लेवल प्लान की स्पीड 100 एमबीपीएस कर दी है
  • अन्य सभी प्लान की स्पीड को 300 एमबीपीएस कर दिया गया है
  • पहले ये फायदे 31 मार्च तक के लिए पेश किए गए थे

ACT Fibernet ने सभी एंट्री-लेवल प्लान की स्पीड को बढ़ा कर 100Mbps कर दिया है

ACT Fibernet ने मार्च में  COVID-19 महामारी के दौरान घर से काम करने में आसानी के लिए भारत में अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए स्पीड को बढ़ा कर 300Mbps तक कर दिया था और साथ ही असीमित फेयर यूज़ेज पॉलिसी (FUP) पेश की थी। ये दोनों फायदे 31 मार्च तक की वैधता के साथ पेश किए गए थे, लेकिन अब कंपनी ने इनकी समय सीमा को बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया है। जिन ग्राहकों ने इन लाभों को चुना था, उनके लिए यह ऑफर अपने आप आगे बढ़ जाएगा। इसका मतलब है कि इस ऑफर को आगे बढ़ाने के लिए यूज़र्स को किसी प्रकार का रजिस्ट्रेशन या रिक्वेस्ट करने की ज़रूरत नहीं है।

एसीटी फाइबरनेट यूज़र्स ट्विटर पर कंपनी की ऐप के स्क्रीनशॉट साझा कर रहे हैं, जिसमें बताया गया है कि हाई-स्पीड और अनलिमिटेड एफयूपी लाभ 30 अप्रैल तक बढ़ा दिए गए हैं। ऐप में दिए गए नोटिस में लिखा है (अनुवादित) "आप पहले से ही 300Mbps की स्पीड का अनुभव कर रहे हैं और असीमित डेटा का आनंद ले रहे हैं। यह 30 अप्रैल, 2020 तक मान्य होगा। कृपया सुनिश्चित करें कि आपके पास लेटेस्ट राउटर है, जो 300Mbps स्पीड का समर्थन करता है।" याद दिला दें कि कंपनी ने इन लाभों को 'वर्क फ्रॉम होम' कलचर को अपनाने वाले भारतीय यूज़र्स को प्रोत्साहित करने के लिए पेश किया था। कंपनी द्वारा दिए गए ये दोनों फायदे देश के उन सभी बाज़ारों में उपलब्ध हैं, जहां ACT Fibernet ऑपरेट करती है। इसमें सभी एंट्री-लेवल प्लान की स्पीड को बढ़ा कर 100Mbps कर दिया गया है और अन्य सभी प्लान की स्पीड को 300Mbps तक दिया गया है।
Advertisement

महामारी के दौरान, कई दूरसंचार ऑपरेटरों ने अपने ग्राहकों को छोटी ही सही, लेकिन महत्वपूर्ण राहत प्रदान करने के कई कदम उठाए हैं। प्रतिद्वंद्वी Jio Fiber नए ग्राहकों को 10Mbps स्पीड वाला ब्रॉडबैंड प्लान मुफ्त दे रही है और मौजूदा ग्राहकों को डबल डेटा का फायदा मिल रहा है। Jio Phone यूज़र्स को 17 अप्रैल तक 100 कॉलिंग मिनट और 100 एसएमएस का लाभ मुफ्त मिल रहा है। एयरटेल ने 80 मिलियन ‘कम आय वाले ग्राहकों की वैधता को बढ़ाया है और यहां तक ​​कि उनके नंबर पर 10 रुपये का टॉक टाइम भी डाला है। बीएसएनएल ने भी इसी तरह के लाभ की पेशकश की है। टाटा स्काई ने लॉकडाउन के दौरान खातों को निष्क्रिय होने से बचाने के लिए ग्राहकों को 7-दिनों का बैलेंस लोन दिया है। 

भारत मे फिलहाल 21 दिनों क लॉकडाउन चल रहा है, जो 14 अप्रैल को खत्म होना है। सरकार द्वारा यह फैसला कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए लिया गया है। खबर लिखने तक भारत में COVID-19 के 1,466 पॉजिटिव केस हैं और 38 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
  2. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro vs Xiaomi 17 Pro: कितना है दोनों में अंतर
  2. Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
  3. Xiaomi Clip:कान के बाहर होंगे फिट ईयरबड्स, कॉल रिकॉर्डिंग भी करेंगे, सिंगल चार्ज में 38 घंटे चलेगी बैटरी
  4. Xiaomi Watch S5 41mm लॉन्च, पीरियड्स कब आएंगे बताएगी, पानी में डूबने पर भी काम करेगी
  5. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  6. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  8. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  9. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  10. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.