5G लॉन्‍च के लिए कितने तैयार हैं Jio, Airtel और Vi? भारत के इन 13 शहरों में सबसे पहले शुरू होगी सर्विस, जानें सबकुछ

सर्विस प्रोवाइडर्स को स्पेक्ट्रम असाइनमेंट लेटर पहले ही जारी किए जा चुके हैं। इसका मतलब है कि जब सर्विस प्रोवाइडर्स तैयार हों, वो सेवा को शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 25 अगस्त 2022 20:06 IST
ख़ास बातें
  • 5जी का रोलआउट अगले महीने की शुरुआत से होने वाला है
  • पहले फेज में 13 शहरों से होगी शुरुआत
  • 29 सितंबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस में हो सकता है शुभारंभ

रिपोर्टों से पता चलता है कि 5G सेवाओं का शुभारंभ 29 सितंबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2022 के उद्घाटन समारोह के साथ होगा।

भारत में 5G सर्विसेज का रोलआउट अगले महीने की शुरुआत से होने वाला है। दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पेक्ट्रम आवंटन पत्र जारी करने के बाद ही सर्विस प्रोवाइडर्स से 5G लॉन्च के लिए तैयार रहने के लिए कह दिया था। दूरसंचार विभाग (DoT) ने उसी दिन स्पेक्ट्रम असाइनमेंट पत्र जारी कर दिए थे, जिस दिन रेडियो वेव्‍स के बोलीदाताओं ने अग्रिम भुगतान किया था। DoT पहले ही कन्‍फर्म कर चुका है कि पहले चरण में 13 शहरों को हाई-स्पीड 5G इंटरनेट सेवाएं मिलेंगी। आज हम आपको बता रहे हैं कि आने वाले दिनों में क्‍या होने की उम्‍मीद की जा सकती है। 

पहले बात उन शहरों की, जहां सबसे पहले 5G सर्विस की शुरुआत होगी। इनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे शामिल हैं। DoT को पहले ही लगभग 17,876 करोड़ रुपये का पेमेंट मिल गया है। यह पेमेंट भारती एयरटेल, रिलायंस जियो, अदानी डेटा नेटवर्क और वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में हुई नीलामी में जीते स्पेक्ट्रम के लिए दिया है। सर्विस प्रोवाइडर्स को स्पेक्ट्रम असाइनमेंट लेटर पहले ही जारी किए जा चुके हैं। इसका मतलब है कि जब सर्विस प्रोवाइडर्स तैयार हों, वो सेवा को शुरू कर सकते हैं। 

रिपोर्टों से पता चलता है कि 5G सेवाओं का शुभारंभ 29 सितंबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2022 के उद्घाटन समारोह के साथ होगा। इससे पहले 15 अगस्त को भारत में यह सर्विस शुरू करने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन फ‍िर इसे कैंसल कर दिया गया। अब 29 सितंबर की तारीख सामने आ रही है। 

15 अगस्‍त को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश में बहुत जल्‍द 5G सेवाओं की शुरुआत होगी। यह 10 गुना फास्‍ट और लैग-फ्री कनेक्टिविटी ऑफर करेगी। उन्‍होंने कहा था कि अब हम 5G के युग की ओर कदम बढ़ा रहे हैं... लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हम हर गांव में ऑप्टिकल फाइबर ले जा रहे हैं। पीएम ने कहा कि उन्‍हें खुशी है कि भारत के 4 लाख कॉमन सर्विस सेंटर गांवों में विकसित हो रहे हैं। 
Advertisement

इस महीने की शुरुआत में भारती एयरटेल ने दावा किया था कि वह मार्च 2024 तक देश के सभी प्रमुख शहरों को कस्‍बों तक 5G सेवाओं को पहुंचा देगी। कंपनी ने इसी महीने यानी अगस्त से 5G लॉन्च करने की बात कही थी। दूसरी ओर, वोडाफोन-आइडिया भी दिल्‍ली-एनसीआर में 5G सर्विस को लॉन्‍च करने के लिए तैयार बताई जा रही है। यूजर्स को मेसेज भेजे जा रहे हैं कि जल्‍द वह 5G सेवाओं के साथ जुड़ जाएंगे। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  3. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  6. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  7. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  5. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  6. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  10. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.