• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi Mi Pad 5 के स्पेसिफिकेशन्स के साथ कीमत भी लीक, रेंडर्स में दिखा डिज़ाइन

Xiaomi Mi Pad 5 के स्पेसिफिकेशन्स के साथ कीमत भी लीक, रेंडर्स में दिखा डिज़ाइन

लीक में स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी जानकारी दी गई है। डिवाइस में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 2K LCD डिस्प्ले पैनल होगा, जो 480Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करेगा।

Xiaomi Mi Pad 5 के स्पेसिफिकेशन्स के साथ कीमत भी लीक, रेंडर्स में दिखा डिज़ाइन

Mi Pad 5 में Mi 11 की तरह दिखने वाला डुअल रियर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है

ख़ास बातें
  • Mi Pad 5 का पहला लीक आया है, जिसमें स्पेसिफिकेशन्स के साथ कीमत भी हुई लीक
  • रेंडर्स के जरिए आगामी टैबलेट का डिज़ाइन भी लीक किया गया है
  • 144Hz वाले 2K डिस्प्ले पैनल और Snapdragon 870 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
विज्ञापन
Xiaomi Mi Pad 5 के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत को लीक किया गया है। साथ ही कंपनी के लेटेस्ट टैबलेट के रेंडर्स भी लीक हुए हैं। जैसे-जैसे स्मार्टफोन के डिस्प्ले साइज़ बढ़ रहे हैं, मार्केट में टैबलेट की मांग घटती नज़र आ रही है। एक ओर Huawei, Samsung और Apple ने अभी भी अपने बजट और प्रीमियम टैबलेट सीरीज़ को जिंदा रखा है और अब ऐसा प्रतीत होता है कि Xiaomi ने भी इस सेगमेंट में वापस एंट्री मारने की तैयारी कर ली है। कंपनी की ओर से आखिरी टैबलेट लगभग दो साल पहले लॉन्च की गई थी और अब Mi Pad 5 सुर्खियों में आ गया है।

Gizmochina की रिपोर्ट कहती है कि Mi Pad 5 के कथित रेंडर्स के साथ टैबलेट के स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। ये इस डिवाइस के बिल्कुल शुरुआती रेंडर्स हैं। बताते चलें कि Xiaomi ने अभी तक इस डिवाइस के बारे में आधिकारिक रूप से किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है। ऐसे में इन्हें पूरी तरह से सत्य समझना फिलहाल ठीक नहीं होगा। हालांकि यदि हम इसे फिलहाल सच मान कर चलें तो रेंडर्स से पता चलता है कि इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जो काफी हद तक Mi 11 से मेल खाता है।
 
gghrglho

लीक में स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी जानकारी दी गई है। डिवाइस में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 2K LCD डिस्प्ले पैनल होगा, जो 480Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट आगे बताती है कि Mi Pad 5 के बैक में शामिल डुअल रियर कैमरा सेटअप में 20 मेगापिक्सल मेन कैमरा और 13 मेगापिक्सल सेकंडरी कैमरा सेंसर होगा। इसका मेन सेंसर Sony IMX586 होगा।

टैबलेट के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा और यह मैग्नेटिक स्टायलस सपोर्ट करेगा। लीक कहता है कि Xiaomi Mi Pad 5 में Snapdragon 870 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो कई रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन से लैस होगा। 

हैरानी होती है कि यह Mi Pad 5 का पहला लीक है और इसमें टैबलेट की कीमत की जानकारी भी दी गई है। टैबलेट का 8GB+128GB वेरिएंट 3,999 चीनी युआन (लगभग 45,500 रुपये), 8GB+256GB वेरिएंट 4,299 चीनी युआन (लगभग 49,000 रुपये), 12GB+512GB वेरिएंट 4,999 चीनी युआन (लगभग 57,000 रुपये) और 16GB+1TB वेरिएंट 5,499 चीनी युआन (लगभग 62,500 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है।

फिलहाल Xiaomi की ओर से Mi Pad 5 को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन फिर भी, यदि हम इस लीक पर भरोसा करें, तो निश्चित तौर पर यह एक प्रीमियम टैबलेट प्रतीत होती है, जिसके साथ कंपनी Huawei, Samsung और Apple के प्रीमियम टैबलेट्स को टक्कर देने की योजना बना रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  12. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  14. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  15. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  16. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  17. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »