Xiaomi जल्द लॉन्च करेगा Redmi गेमिंग टैबलेट, जानें क्या कुछ होगा खास

Xiaomi 2025 में अपने टैबलेट लाइनअप का विस्तार करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 मार्च 2025 10:55 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 2025 में अपने टैबलेट लाइनअप का विस्तार करने के लिए तैयार है।
  • Redmi गेमिंग टैबलेट में 8.8 इंच की LCD डिस्प्ले होने की उम्मीद है।
  • Redmi का गेमिंग टैबलेट मेटल यूनिबॉडी डिजाइन के साथ आएगा।

Redmi Pad Pro 5G में 12.1 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 2025 में अपने टैबलेट लाइनअप का विस्तार करने के लिए तैयार है, जिसमें कई मॉडल होंगे। इनमें Redmi ब्रांडेड गेमिंग टैबलेट शामिल है, जिसे 2025 की तीसरी तिमाही में Redmi K80 Ultra के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आइए आगामी Redmi Gaming Tablet के बारे में विस्तार से जानते हैं।

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, गेमिंग टैबलेट जुलाई या अगस्त में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इसके ऑफिशियल नाम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन संभावना है कि यह Redmi Pad Pro का अपग्रेड हो सकता है।


Redmi Gaming Tablet Specifications


Redmi गेमिंग टैबलेट में हाई रिफ्रेश रेट के साथ 8.8 इंच की LCD डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जो स्मूथ विजुअल के लिए गेमर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्लस प्रोसेसर मिलेगा जो कि डाइमेंसिटी 9400 का ओवरक्लॉक्ड वेरिएंट है, जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस प्रदान करता है। अन्य फीचर्स में बेहतर हैप्टिक फीडबैक के लिए ड्यूल एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर्स, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल यूएसबी-सी पोर्ट और इमर्सिव ऑडियो के लिए ड्यूल स्पीकर सेटअप शामिल हैं।

Redmi का गेमिंग टैबलेट मेटल यूनिबॉडी डिजाइन के साथ आएगा, जो लंबे समय तक गेमिंग सेशन के लिए लाइटवेट फॉर्म फैक्टर के साथ ड्यूराबिलिटी का वादा करता है। Redmi K80 Ultra में डाइमेंसिटी 9400+ चिप के साथ 1.5K रेजल्यूशन वाली फ्लैट OLED डिस्प्ले, अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर, मेटल मिडिल फ्रेम, 7,000mAh+ बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ आने की उम्मीद है।
Advertisement

आपको बता दें कि Redmi Turbo 4 Pro मॉडल नंबर 25053RT47C के साथ चीन के 3C सर्टिफिकेशन पर नजर आया है, जिसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की पुष्टि की गई है। अगले महीने लॉन्च होने वाले इस डिवाइस में 7,000mAh की बैटरी हो सकती है। यह स्नैपड्रैगन 8एस एलीट प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में 6.8 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग, मेटल फ्रेम और 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप होगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.