120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 870 के साथ Xiaomi ला रहा Pad 6 सीरीज! होगा सबसे पावरफुल टैबलेट

Xiaomi Pad 6 (Pipa) में Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर मिलेगा। यही चिपसेट मौजूदा Xiaomi Pad 5 Pro के साथ-साथ Oppo Pad, Vivo Pad और Lenovo Legion Tab Y700 में भी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2022 14:54 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi इस वक्त Xiaomi Pad 6 सीरीज नाम की टैबलेट सीरीज पर काम कर रही है।
  • Xiaomi Pad 6 (Pipa) में Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर मिलेगा।
  • Xiaomi Pad 6 Pro में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 CPU मिलेगा।

Photo Credit: Xiaomi

टेक्नोलॉजी कंपनी Xiaomi इस वक्त Xiaomi Pad 6 सीरीज नाम की टैबलेट सीरीज पर काम कर रही है। इससे पहले बीते साल शाओमी ने चीन में Xiaomi Pad 5  टैबलेट सीरीज लॉन्च की थी, डिसमें Xiaomi Pad 5, Xiaomi Pad 5 Pro और Xiaomi Pad 5 Pro 12.4 जैसे तीन मॉडल शामिल हैं। टैबलेट के बारे में कुछ सुझाव इंटरनेट पर नजर आ रहे हैं जिससे पता चलता है कि इनमें कैसे स्पेसिफिकेशंस मिल सकते हैं। अब Xiaomiui ने MIUI कोड के जरिए एक नई रिपोर्ट पब्लिश की है। हाल ही में दो आगामी टैबलेट्स कोडनेम pipe और liuqin के साथ नजर आए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाइप के तौर पर Xiaomi Pad 6 और लियूकिन Xiaomi Pad 6 Pro के तौर पर डेब्यू करेंगे। Xiaomi Pad 6 सीरीज टैबलेट के 2023 की पहली छमाही में लॉन्च होने की संभावना है। हालांकि चीन इकलौता ऐसा देश होगा जहां Xiaomi Pad 6 Pro पेश किया जाएगा। रिपोर्ट में इन आगामी टैबलेट्स के स्पेसिफिकेशन भी जारी किए गए हैं।
 

Xiaomi Pad 6 (Pipa) के स्पेसिफिकेशंस


Xiaomiui के मुताबिक, Xiaomi Pad 6 (Pipa) में Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर मिलेगा। यही चिपसेट मौजूदा Xiaomi Pad 5 Pro के साथ-साथ Oppo Pad, Vivo Pad और Lenovo Legion Tab Y700 में भी है। Pad 5 की तुलना में Qualcomm Snapdragon 870 एक बड़ा सुधार होगा। आपको बता दें कि Qualcomm Snapdragon 860 CPU Xiaomi Pad 5 को पावर देता है। Xiaomiui यह भी बताता है कि Xiaomi Pad 6 को चीन, भारत और अन्य इंटरनेशनल रीजन में मॉडल नंबर M82 के साथ पेश किया जाएगा। Xiaomi Pad 6 में 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
 

Xiaomi Pad 6 Pro के स्पेसिफिकेशंस


अफवाहों के मुताबिक, Xiaomi Pad 6 Pro में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 CPU मिलेगा। Snapdragon 8+ Gen 1, Qualcomm का एक पावरफुल 4nm फ्लैगशिप लेवल चिपसेट है जिसे हाल ही में Snapdragon 8 Gen 2 अपग्रेड किया गया था। बताया जा रहा है कि इस चिपसेट को शामिल करने का मतलब है कि यह मार्केट का सबसे पावरफुल एंड्रॉयड टैबलेट हो सकता है। चिपसेट की पावर जीपीयू परफॉर्मेंस के चलते गेमर्स के बीच काफी लोकप्रिय होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि टैबलेट में 1880 × 2880 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाली 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। आने वाले समय में इस टैबलेट के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  2. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  3. Optimist 1.4 Ton Inverter Split AC Review: सिर्फ AC नहीं, एक स्मार्ट कूलिंग सिस्टम!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ज्यादा मोबाइल देखने से बढ़ रही माइग्रेन की समस्या
  2. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  4. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  5. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  6. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  7. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  8. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  9. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  10. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.