Xiaomi Pad Mini: 7,500mAh बैटरी, 12GB रैम और 8.8 इंच डिस्प्ले वाला टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi ने Pad Mini के के साथ Xiaomi Focus Pen, Redmi Smart Pen stylus और Xiaomi Pad Mini Cover एक्सेसरीज को भी पेश किया है, जिन्हें अलग से बेचा जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 सितंबर 2025 16:14 IST
ख़ास बातें
  • बेस वेरिएंट की ग्लोबल मार्केट में कीमत $429 (करीब 37,000 रुपये) है
  • 8.8-इंच का 3K (3008×1880 पिक्सल) डिस्प्ले से है लैस
  • 67W फास्ट चार्जिंग और 18W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है टैबलेट

Xiaomi Pad Mini के बेस वेरिएंट की ग्लोबल मार्केट में कीमत $429 (करीब 37,000 रुपये) है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने सितंबर 2025 लॉन्च इवेंट में Xiaomi Pad Mini को पेश किया है। नया टैबलेट कॉम्पैक्ट डिजाइन और हाई-एंड हार्डवेयर के साथ आता है। कंपनी ने इसमें 8.8-इंच का 3K डिस्प्ले दिया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision और TUV Rheinland की Low Blue Light, Flicker Free और Circadian Friendly सर्टिफिकेशन्स के साथ आता है। इसमें 7,500mAh की बैटरी है जो 67W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस को पावर नया 3nm MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट हेता है, जिसे Immortalis-G925 MC12 GPU के साथ जोड़ा गया है।

कीमत की बात करें तो Xiaomi Pad Mini के बेस वेरिएंट (8GB + 256GB) को ग्लोबल मार्केट में $429 (करीब 37,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। वहीं इसके टॉप कॉन्फिगरेशन (12GB RAM और 512GB स्टोरेज) की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। टैबलेट Purple और Gray कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। Xiaomi ने Pad Mini के के साथ Xiaomi Focus Pen, Redmi Smart Pen stylus और Xiaomi Pad Mini Cover एक्सेसरीज को भी पेश किया है, जिन्हें अलग से बेचा जाएगा।

Xiaomi Pad Mini में 8.8-इंच का 3K डिस्प्ले (3008×1880 पिक्सल) दिया गया है। पैनल 600 nits पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। इसे पावर देने के लिए 3nm पर आधारित MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट मिलता है। इसके साथ Immortalis-G925 MC12 GPU, LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज को जोड़ा गया है। टैबलेट HyperOS पर चलता है और इसमें कंपनी के नए HyperAI टूल्स मिलते हैं, जैसे AI Writing, AI Speech Recognition, AI Interpreter, AI Art, AI Calculator, Google Gemini और Circle to Search with Google।

फोटोग्राफी के लिए इसमें पीछे की ओर 13MP कैमरा है, जो 4K@30fps और 1080p@30fps वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो 1/4-इंच सेंसर और f/2.28 अपर्चर के साथ आता है।

Xiaomi Pad Mini में 7,500mAh की बैटरी दी गई है। यह 67W फास्ट चार्जिंग और 18W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। ऑडियो के लिए इसमें डुअल-स्टीरियो स्पीकर हैं, जो Hi-Res Audio और Dolby Atmos सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 शामिल हैं। टैबलेट का साइज 205.13×132.03×6.46mm और वजन करीब 326 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.