16GB रैम, 9200mAh बैटरी के साथ Xiaomi Pad 8 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत

टैबलेट में 9200mAh की बैटरी है जिसके साथ में 67W की फास्ट चार्जिंग दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 सितंबर 2025 12:43 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट्स में 11.2 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
  • Xiaomi Pad 8 में सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस प्रो मॉडल जैसे हैं।
  • Xiaomi Pad 8 टैबलेट Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस होकर आता है।

Xiaomi Pad 8 सीरीज के टैबलेट्स में 11.2 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

Xiaomi Pad 8, Xiaomi Pad 8 Pro टैबलेट्स को कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है। ये टैबलेट्स Xiaomi Pad 7 सीरीज की सक्सेसर सीरीज के तहत लॉन्च किए गए हैं। टैबलेट्स में 11.2 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। ये 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं और 32.K रिजॉल्यूशन से लैस हैं। इनमें हाईपर ओएस 3 का सपोर्ट दिया गया है और ये एंड्रॉयड 16 पर रन करते हैं। प्रोसेसर के तौर स्नैपड्रैगन 8एस जेन4 इनमें लगाया गया है। टैबलेट में 9200mAh की बैटरी है जिसके साथ में 67W की फास्ट चार्जिंग दी गई है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य खास फीचर्स

Xiaomi Pad 8, Xiaomi Pad 8 Pro Price

Xiaomi Pad 8 Pro की कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए CNY 2,999 (लगभग 34,500 रुपये) से शुरू होती है। इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,099 (लगभग 38,000 रुपये) है। टैबलेट का 12GB + 256GB वेरिएंट CNY 3,399 (लगभग 42,700 रुपये) में आता है। जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट CNY 3,699 (लगभग 46,000 रुपये) में पेश किया गया है और अंत में 16GB + 512GB वेरिएंट CNY 3,899 (लगभग 48,000 रुपये) में उतारा गया है। 

Advertisement

Xiaomi Pad 8 Pro का एक खास एडिशन Soft Light के रूप में आता है जिसकी कीमत 12 जीबी, 256 जीबी स्टोरेज के लिए CNY 3,599 (लगभग Rs. 44,600) है। टॉप वेरिएंट 16 जीबी रैम और 512 जीबी के साथ CNY 4,099 (लगभग 51,600 रुपये) में आता है। 

Xiaomi Pad 8 का 8GB + 128GB वेरिएंट CNY 2,199 (लगभग 27,500 रुपये) से शुरू होता है। 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,699 (लगभग 27,700 रुपये) और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,799 (लगभग 30,600 रुपये) है।

Xiaomi Pad 8 Pro Specifications

Xiaomi Pad 8 Pro टैबलेट HyperOS 3 पर रन करता है। इसमें 11.2 इंच 3.2K (2,136x3,200 पिक्सल) LCD डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। स्क्रीन में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है और लो ब्लू लाइट के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन यहां मिल जाता है। प्रोसेसिंग के लिए Xiaomi Pad 8 Pro टैबलेट में Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगा है जिसके साथ में 16 जीबी तक रैम, और 512 जीबी तक स्टोरेज मिल जाती है। 

Advertisement

कैमरा की बात करें तो यह टैबलेट 50 मेगापिक्सल के रियर कैमरा, और 32 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Bluetooth 5.4, Wi-Fi 7, और एक USB Type-C पोर्ट दिया गया है। टैबलेट में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी दी गई है। इसमें क्वाड स्पीकर सपोर्ट है और साउंड के लिए Dolby Atmos सपोर्ट दिया गया है। 

बैटरी की बात करें तो इसमें 9200mAh की बैटरी मिल जाती है जिसके साथ में 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। टैबलेट के डाइमेंशन 251.22x173.42x5.75mm हैं और वजन 485g है। 

Advertisement

Xiaomi Pad 8 Specifications

Xiaomi Pad 8 में सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस प्रो मॉडल जैसे हैं। लेकिन Xiaomi Pad 8 टैबलेट Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस होकर आता है। इसमें 12 जीबी तक रैम है और 256 जीबी तक स्टोरेज मिल जाती है। रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है जबकि फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। बैटरी 9200mAh की है और साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.20 इंच

ओएस

एंड्रॉ़यड

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9200 एमएएच
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant display
  • Sleek design
  • Stable performance
  • Impressive battery life
  • Good sound output with quad speakers
  • Bad
  • Cameras are subpar
  • No fingerprint sensor
  • Still needs some app-level optimisations
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.20 इंच

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9200 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.