Xiaomi के कथित फोल्डेबल टैबलेट का वीडियो लीक

Xiaomi के फोल्डेबल टैबलेट का एक वीडियो लीक हो गया है। वीडियो में दिखाई दे रहे टैबलेट को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि यह कथित रूप से शाओमी ब्रांड का है।

विज्ञापन
प्रणय परब, अपडेटेड: 4 जनवरी 2019 15:31 IST
ख़ास बातें
  • लीक वीडियो में टैबलेट फोल्ड होने के बाद फोन जैसा लग रहा है
  • फोल्डेबल टैबलेट एंड्रॉयड ओएस पर चल रहा है
  • फोल्डेबल टैबलेट की वीडियो को टिप्स्टर Evan Blass ने किया ट्वीट

Xiaomi के कथित फोल्डेबल टैबलेट का वीडियो लीक

Photo Credit: Twitter/ Evan Blass

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi के फोल्डेबल टैबलेट का एक वीडियो लीक हो गया है। वीडियो में दिखाई दे रहे टैबलेट को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि यह कथित रूप से शाओमी ब्रांड का है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे टैबलेट की स्क्रीन दाहिनी और बायीं तरफ से आसानी से फोल्ड हो जाती है। दोनों तरफ से फोल्ड होने के बाद यह टैबलेट स्मार्टफोन जैसा लग रहा है जिसमें बड़ा डिस्प्ले है।

यह फोल्डेबल टैबलेट एंड्रॉयड ओएस पर चल रहा है। लीक हुई वीडियो में चीनी भाषा दिखाई दे रही है और होम स्क्रीन पर बैक जाने के लिए एंड्रॉयड जेस्चर का इस्तेमाल किया गया है। होम स्क्रीन पर बैक जाने के लिए स्क्रीन के निचले हिस्से से ऊपर की तरफ स्वाइप करके दिखाया गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो को टिप्स्टर Evan Blass ने अपने ट्विटर हैंडल @evleaks से ट्वीट किया है।
  इवान ब्लास ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वह वीडियो की प्रामाणिकता को लेकर गारंटी नहीं दे सकते हैं। वीडियो को एक अंधेरे कमरे में शूट किया गया है इसी कारण डिवाइस के स्क्रीन के अलावा कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति डिवाइस पर सबसे पहले Google Maps को खोलता है और फिर स्क्रीन को दाहिनी और बायीं तरफ से फोल्ड कर देता है। गौर करने वाली बात यह है कि गूगल एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए फोल्डेबल यूआई पर काम कर रही है। याद करा दें कि, पिछले साल सैमसंग मोबाइल डिवीजन के सीईओ DJ Koh ने इस बात से पर्दा उठाया था कि सैमसंग का फोल्डेबल फोन एक टैबलेट होगा जिसकी स्क्रीन को फोल्ड करने के बाद वह फोन जैसा दिखाई देगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Foldable Smartphone, Fold, Foldable Tablet
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.