Apple ने लॉन्च किया 10.5 इंच आईपैड प्रो, नए अवतार में आया 12.9 इंच वाला मॉडल

ऐप्पल ने सोमवार को WWDC 2017 कीनोट एड्रेस में आखिरकार 10.5 इंच वाले आईपैड प्रो को लॉन्च कर दिया। कंपनी ने इसके अलावा 12.9 इंच के आईपैड प्रो को नए अवतार में पेश किया।

विज्ञापन
अपडेटेड: 6 जून 2017 20:01 IST
ख़ास बातें
  • आखिरकार 10.5 इंच वाले आईपैड प्रो को लॉन्च कर दिया गया
  • नए आईपैड प्रो मॉडल की बिक्री भारत में इस महीने के आखिर में शुरू होगी
  • दोनों ही मॉडल आईओएस 10 के साथ आएंगे, लेकिन इन्हें मिलेगा अपडेट
ऐप्पल ने सोमवार को WWDC 2017 कीनोट एड्रेस में आखिरकार 10.5 इंच वाले आईपैड प्रो को लॉन्च कर दिया। कंपनी ने इसके अलावा 12.9 इंच के आईपैड प्रो को नए अवतार में पेश किया। कंपनी ने जानकारी दी है कि नए आईपैड प्रो मॉडल की बिक्री भारत में इस महीने के आखिर में शुरू होगी। दोनों ही मॉडल आईओएस 10 के साथ आएंगे लेकिन आने वाले दिनों इन्हें आईओएस 11 का अपग्रेड मिल जाएगा।

नए iPad Pro मॉडल नए फाइल ऐप, कस्माइज़ेबल डॉक, बेहतर मल्टी टास्किंग और ऐप्पल पेंसिल के बेहतर इंटिग्रेशन के साथ आएंगे।

नया 10.5 इंच का आईपैड प्रो सिल्वर, स्पेस ग्रे, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर में मिलेगा। अमेरिका में वाई-फाई मॉडल (64 जीबी) की कीमत 649 डॉलर से शुरू होगी। वाई-फाई के साथ सेल्युलर वाले मॉडल की कीमत 779 डॉलर से शुरू होगी। 12.9 इंच के आईपैड प्रो को सिल्वर, स्पेस ग्रे और गोल्ड कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। इसी मार्केट में 12.9 इंच वाले आईपैड प्रो की कीमत 799 डॉलर से शुरू होगी। यह कीमत 64 जीबी स्टोरेज वाले वाई-फाई मॉडल की है। 64 जीबी स्टोरेज वाले वाई-फाई के साथ सेल्युलर मॉडल की कीमत 929 डॉलर है।

नए iPad Pro मॉडल के बारे में जानकारी दी गई है कि ये प्रो-मोशन टेक्नोलॉजी के साथ आएंगे। ऐप्पल का दावा है कि प्रो मोशन तकनीक के कारण डिस्प्ले क्वालिटी बेहतर हो जाएगी। इसके अलावा बैटरी की भी खपत कम होगी। ऐप्पल ने यह भी दावा किया है कि नए आईपैड प्रो के मॉडल कंपनी के अब तक के सबसे ब्राइट डिस्प्ले वाले हैं।
Advertisement
 

नए आईपैड प्रो मॉडल में 64 बिट ए10एक्स फ्यूज़न चिपसेट दिए गए हैं। नए आईपैड प्रो मॉडल में आईफोन 7 वाला कैमरा सेटअप है। रियर हिस्से पर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस 12 मेगापिक्सल का सेंसर और फ्रंट पैनल पर 7 मेगापिक्सल का फेसटाइम एचडी कैमरा। आईपैड प्रो में चार स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम है।
Advertisement

पहले की तरह ऐप्पल ने इस बार भी ऐप्पल पेंसिल और स्मार्ट कीबोर्ड को भी पेश किया जिन्हें अलग से खरीदना संभव है। गौर करने वाली बात है कि 10.5 इंच वाले आईपैड प्रो के लॉन्च के साथ ऐप्पल ने 9.7 इंच वाले आईपैड प्रो की एक तरह से छुट्टी कर दी है जिसे पिछले साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। इसका मतलब है कि कंपनी के पोर्टफोलियो में अब सिर्फ दो आईपैड प्रो मॉडल हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.50 इंच

प्रोसेसर

Apple A10X Fusion

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2224x1668 पिक्सल

ओएस

आईओएस 10

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Top-notch performance
  • Great battery life
  • Nice stereo speakers
  • Robust app ecosystem
  • Bad
  • Expensive accessories
  • Display is a fingerprint magnet
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.50 इंच

प्रोसेसर

Apple A10X Fusion

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2224x1668 पिक्सल

ओएस

आईओएस 10

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.90 इंच

प्रोसेसर

Apple A10X Fusion

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2732x2048 पिक्सल

ओएस

आईओएस 10

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.90 इंच

प्रोसेसर

Apple A10X Fusion

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2732x2048 पिक्सल

ओएस

आईओएस 10

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, WWDC, WWDC 2017, iPad Pro, iOS 11
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.