10000mAh बैटरी, 12GB रैम के साथ Vivo Pad 3 टैबलेट लॉन्‍च हुआ, जानें प्राइस

Vivo Pad 3 को कई रैम और स्‍टोरेज वेरिएंट में लाया गया है और प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 जून 2024 15:38 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Pad 3 टैबलेट को चीन में किया गया लॉन्‍च
  • Vivo Pad 3 कई रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में आता है
  • इसमें दी गई है 10 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी

Vivo Pad 3 एक बड़े डिस्‍प्‍ले वाला टैबलेट है। इसमें 12.05 इंच की LCD स्‍क्रीन दी गई है।

Photo Credit: shop.vivo

Vivo Pad 3 : चीनी स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) ने अपने होम मार्केट में एक नया टैबलेट लॉन्‍च कर दिया है। इसका नाम Vivo Pad 3 है। यह टैबलेट कई दिनों से चीन में वीवो की ऑफ‍िशियल वेबसाइट पर लिस्‍ट था। कंपनी ने इसके कलर ऑप्‍शंस और कॉन्‍फ‍िगरेशंस का खुलासा कर दिया था। अब टैबलेट के प्राइस भी रिवील कर दिए गए हैं। Vivo Pad 3 को कई रैम और स्‍टोरेज वेरिएंट में लाया गया है और प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।   
 

Vivo Pad 3 Price

Vivo Pad 3 टैबलेट का सबसे बेस वेरिएंट 8 GB RAM + 128 GB मॉडल वाला है। इसके दाम 2,499 युआन (28,684 रुपये) हैं। 8 GB RAM + 256 GB वेरिएंट को 2,799 युआन (32,128 रुपये) में लाया गया है। 12 GB RAM + 256 GB वेरिएंट की कीमत 3,099 युआन (35,571 रुपये) है जबकि 12 GB RAM + 512 GB वेरिएंट की कीमत 3,399 युआन (39,011 रुपये) तय की गई है। यह स्‍प्र‍िंग टाइड ब्‍लू, थिन पर्पल और कलर स्‍टार ग्रे शेड्स में लिया जा सकेगा। 
 

Vivo Pad 3 specifications

Vivo Pad 3 एक बड़े डिस्‍प्‍ले वाला टैबलेट है। इसमें 12.05 इंच की LCD स्‍क्रीन दी गई है, जो 2.8K रेजॉलूशन ऑफर करती है। यह 144Hz का रिफ्रेश रेट पेश करता है। डिस्‍प्‍ले में 600 निट्स की पीक ब्राइटनैस है। 

Vivo Pad 3 में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर लगाया गया है। इसे LPDDR5x RAM और कई स्‍टोरेज ऑप्‍शंस का सपोर्ट है। टैब की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है इसकी बैटरी, जो 10,000mAh की है और 44W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement

Vivo Pad 3 में 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 8 एमपी का रियर कैमरा इस टैब में है, जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी है। वीवो टैब में 6 स्‍पीकरों वाला सिस्‍टम है। यह Wi-Fi 6, ब्‍लूटूथ 5.4 की खूबियों के साथ आता है। USB-C (USB 3.2 Gen 1) पोर्ट इसमें दिया गया है। नया वीवो पैड लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है, जिस पर ओरिजिनल ओएस 4 की लेयर है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2800x1968 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 4

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.