11 इंच डिस्‍प्‍ले, 8000mAh बैटरी के साथ Tecno Megapad 11 टैबलेट लॉन्‍च, जानें बाकी खूबियां

दावा है कि नया टैब कई सारे टास्‍क पूरे करने का दम रखता है। इसमें मूवीज स्‍ट्रीम की जा सकती हैं। वर्क प्रोजेक्‍ट किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2024 17:09 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Megapad 11 लॉन्‍च हुआ 8 हजार एमएएच बैटरी के साथ
  • घाना में लॉन्‍च हुआ टैब, जल्‍द बाकी जगह भी आएगा
  • Tecno Megapad 11 के प्राइस अभी सामने नहीं आए हैं

Tecno Megapad 11 में 11 इंच का फुल एचडीप्‍लस IPS LCD डिस्‍प्‍ले दिया गया है।

Photo Credit: tecno

Tecno Megapad 11 Launched : टेक्‍नो ने एक नया टैबलेट Tecno Megapad 11 लॉन्‍च किया है। इसे घाना में लाया गया है। दावा है कि नया टैब कई सारे टास्‍क पूरे करने का दम रखता है। इसमें मूवीज स्‍ट्रीम की जा सकती हैं। वर्क प्रोजेक्‍ट किए जा सकते हैं। Tecno Megapad 11 में 11 इंच का फुल एचडी प्‍लस आईपीएस एलसीडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। टैब में लगाया गया है मीडियाटेक का हीलियो जी99 प्रोसेसर। साथ में दी गई है 8जीबी रैम। 
 

Tecno Megapad 11 Price 

Tecno Megapad 11 के प्राइस अभी सामने नहीं आए हैं। बहुत जल्‍द इसे दूसरे मार्केट्स में भी लाया जा सकता है। 
 

Tecno Megapad 11 Features, specifications 

जैसाकि हमने बताया Tecno Megapad 11 में 11 इंच का फुल एचडीप्‍लस IPS LCD डिस्‍प्‍ले दिया गया है। दावा है कि यह ब्राइट कलर्स पेश करता है। 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट होने से स्‍क्रॉलिंग के टाइम पर स्‍मूद विजुअल्‍स उभरते हैं। 

इस टैबलेट में 16:10 का एस्‍पेक्‍ट रेश्‍याे है। चाहे वीडियोज देखने हों या फ‍िर डॉक्‍युमेंट्स पर काम करना हो, यह एस्‍पेक्‍ट रेश्‍यो हर सिचुएशन में प्रभावी है और बेहतर व्‍यूइंग एंगल बनाता है। 
Advertisement

Tecno Megapad 11 में मीडियाटेक का हीलियो G99 प्रोसेसर दिया गया है। उसके साथ 8 जीबी रैम मिलती है। स्‍टाेरेज 128 जीबी से 256 जीबी तक है। एसडी कार्ड की मदद से स्‍टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। 

Tecno Megapad 11 में 8 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि उसे चार्ज करने के लिए सिर्फ 18 वॉट का चार्जर मिलता है। इसके बैक में 13 मेगापिक्‍सल का कैमरा है, जबकि फ्रंट में 8 एमपी का शूटर दिया गया है। यह टैब लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। 
Advertisement

Tecno Megapad 11 को 2 कलर ऑप्‍शंस- स्‍टारफॉल ग्रे और विटैलिटी ग्रीन में लाया गया है। कंपनी ने इसमें कई एआई फीचर्स जैसे- ट्रांसलेशन, एआई नॉइस कॉल कैंसिलेशन, स्‍मार्टस्‍कैन आदि दिए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.