सस्ता टैबलेट Teclast M50 Mini लॉन्च हुआ 8.7 इंच डिस्प्ले, 13MP डुअल कैमरा के साथ, जानें कीमत

Teclast M50 Mini टैबलेट में 8.7 इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 नवंबर 2024 16:52 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • LTE मॉडल में कंपनी ने Unisoc T606 प्रोसेसर दिया है।
  • फ्रंट में यह 5 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है।

Teclast M50 Mini टैबलेट में रियर में दो कैमरा हैं। मेन लेंस 13 मेगापिक्सल का है।

Photo Credit: Teclast

Teclast M50 Mini टैबलेट कंपनी की ओर से लॉन्च किया गया लेटेस्ट टैबलेट है। नए टैबलेट में कंपनी ने 8.7 इंच का डिस्प्ले दिया है। यह IPS पैनल से लैस है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें हाई डेफिनिशन यानी HD रिजॉल्यूशन का सपोर्ट है। यह दो कंफिग्रेशन- Wi-Fi-only और LTE में आता है। टैबलेट में 6GB तक रैम मिलती है और 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज स्पेस दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Teclast M50 Mini price

Teclast M50 Mini टैबलेट की कीमत $45 (लगभग 3,800 रुपये) जो कि इसके Wi-Fi-only वेरिएंट का प्राइस है। वहीं, LTE वेरिएंट के लिए $179 (लगभग 15,000 रुपये) की कीमत चुकानी होगी। खरीद के लिए यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध है। 
Advertisement
  

Teclast M50 Mini Specifications

Teclast M50 Mini टैबलेट में 8.7 इंच का HD डिस्प्ले दिया है जो कि एक IPS पैनल है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें हाई डेफिनिशन रिजॉल्यूशन (1340×800 पिक्सल) का सपोर्ट है और 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो है। जैसा कि पहले बताया गया है यह दो कंफिग्रेशन- Wi-Fi-only और LTE में आता है। Wi-Fi-only मॉडल में कंपनी ने Unisoc T616 चिपसेट दिया है। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग है। 

वहीं, LTE मॉडल में कंपनी ने Unisoc T606 प्रोसेसर दिया है। यहां 6 जीबी रैम और 128 जीबी की पेअरिंग दी गई है। LTE मॉडल में VoLTE और डुअल मोड TDD+FDD LTE नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है जो कि ऑन द गो कनेक्टिविटी देता है। इसके रियर में दो कैमरा हैं। मेन लेंस 13 मेगापिक्सल का है जिसके साथ 0.3 मेगापिक्सल का दूसरा लेंस भी है। फ्रंट में यह 5 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। 
Advertisement

यह टैबलेट Android 14 पर रन करता है। साउंड के लिए इसमें डुअल चैनल स्पीकर सिस्टम है। साथ ही 3.5mm ऑडियो जैक का सपोर्ट भी मिल जाता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में WIFI2.4G + WIFI5G 802.11 a/b/g/n/ac, Bluetooth 5.0 आदि का सपोर्ट है। इसमें सभी जरूरी सेंसर्स भी कंपनी ने दिए हैं जैसे ग्रेविटी, लाइट, डिस्टेंस और हॉल सेंसर आदि।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  2. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  3. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  4. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  6. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  7. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  8. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  9. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.