Spice के दो नए बजट टैबलेट ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध

Spice के दो नए बजट टैबलेट ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध
विज्ञापन
स्पाइस (Spice) ने दो नए बजट टैबलेट एमआई-710 (Mi-710) और एम-730 (Mi-730) भारतीय मार्केट में लॉन्च किए हैं। दोनों ही टैबलेट थर्ड-पार्टी ई-कॉमर्स साइट पर लिस्ट कर दिए गए हैं। Mi-710 मॉडल की कीमत 3,999 रुपये है, जबकि Mi-730 की 4,999 रुपये। कीमत और उपलब्धता को लेकर Spice की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई।

लिस्टिंग के मुताबिक, Spice के दोनों ही टैबलेट के स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। दोनों ही टैबलेट एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेंगे। स्पाइस एमआई-710 (Spice Mi-710) और स्पाइस एमआई-730 (Spice Mi-730) में 7 इंच (600x1024 pixels) का एचडी डिस्प्ले, 512MB रैम (RAM) और 4GB की इनबिल्ट स्टोरेज जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। दोनों ही डिवाइस में 2800mAh की बैटरी है।

Spice Mi-710 में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। इस डिवाइस में 1.3GHz quad-core (ब्रांड और मॉडल की जानकारी नहीं) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, डुअल सिम(3G + 3G) Spice Mi-730 टैबलेट में वॉयस कॉलिंग फीचर भी है। इसमें 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 0.3 मेगापिक्सल (VGA) का फ्रंट कैमरा। इस डिवाइस में 1.3GHz dual-core प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

spice_mi_710

दोनों ही टैबलेट में USB-OTG, वाई-फाई 802.11b/g/n, GPS और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर हैं। ईकॉमर्स वेबसाइट पर Mi-730 का व्हाइट कलर वेरिएंट और Mi-710 का ब्लैक कलर वेरिएंट उपलब्ध है।

Spice Mi-730 और Spice Mi-710 टैबलेट को वीडियोकोन वीए81एम (Videocon VA81M) टैबलेट से अच्छी टक्कर मिल सकती है, जिसे पिछले महीने 4,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह एक डुअल सिम टैबलेट है, जो Android 4.4 KitKat ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »