Samsung Galaxy Tab S9 Ultra के डिजाइन का खुलासा, मिलेगी 16GB रैम, 11200mAh की बैटरी

Galaxy Tab S9 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 मिल सकता है। सैमसंग के नए टैबलेट में 16GB रैम मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 मई 2023 10:20 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab S9 Ultra जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है।
  • Samsung Galaxy Tab S9 Ultra में 14.6 इंच की WQXGA+ डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Samsung Galaxy Tab S9 Ultra में 11,200mAh की बैटरी मिल सकती है।

Samsung Galaxy Tab S9 Ultra

Photo Credit: Onleaks/mysmartprice

Samsung अपने नेक्स्ट जनरेशन फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के लिए कथित तौर पर 10 अगस्त को लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है। इन फोल्डेबल फोन के साथ, सैमसंग नए प्लैगिशिप टैबलेट को भी पेश करने वाली है जो कि जल्द ही एंट्री करेंगे। ये टैबलेट, गैलेक्सी टैब 9 सीरीज के तौर पर आएंगे जो कि Galaxy Tab S8 सीरीज के सक्सेसर होंगे। लॉन्च से पहले Galaxy Tab S9 Ultra के डिजाइन का ऑनलाइन खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Samsung Galaxy Tab S9 Ultra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Samsung Galaxy Tab S9 Ultra का डिजाइन


Advertisement
जाने-माने टिपस्टर Evan Blass (MySmartPrice) ने एक ट्वीट के जरिए Galaxy Tab S9 Ultra के रेंडर्स जारी किए हैं। रेंडर्स के अनुसार, Samsung Galaxy Tab S9 Ultra नीचे की ओर एक स्पीकर ग्रिल और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगा। वहीं टैबलेट के दाईं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं, और बाईं ओर पोगो कनेक्टर पिन्स दी गई हैं जो कि एक्सटरनल कीबोर्ड अटैच करने में मदद करती हैं।

वीडियो के अनुसार, इस टैबलेट में स्लीक मैटल यूनिबॉडी डिजाइन दिया जाएगा। टैबलेट के रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश के साथ सैमसंग की ब्रांडिंग नजर आएगी। रेंडर्स से यह भी खुलासा हुआ है कि टैबलेट में कॉर्नर पर एक नॉच और मोटे बेजेल्स नजर आएंगे।
Advertisement
 

Samsung Galaxy Tab S9 Ultra के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Samsung Galaxy Tab S9 Ultra में 14.6 इंच की WQXGA+ डिस्प्ले दी जा सकती है। डाइमेंशन की बात करें तो टैबलेट की मोटाई 5.5mm और वजन 737 ग्राम होगा। बैटरी बैकअप की बात करें तो टैबलेट में 11,200mAh की बैटरी मिल सकती है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। प्रोसेसर की बात की जाए तो Galaxy Tab S9 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 मिल सकता है। सैमसंग के नए टैबलेट में 16GB रैम मिल सकती है।

सेफ्टी और मजबूती की बात करें तो Galaxy Tab S9 Ultra में IP68 रेटिंग मिलेगी जो कि पानी और धूल से सुरक्षा सुनिश्चित करती है। इस रेटिंग के चलते टैबलेट 1.5 मीटर गहरे पानी में करीब 30 मिनट तक सुरक्षित रह सकता है। आप इस टैबलेट को बाहर आसानी से किसी भी मौसम में इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.