Samsung Galaxy Tab S10 FE लॉन्च से पहले Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन में दिखा, नए फीचर का खुलासा

टैबलेट में रियर में 12MP का कैमरा मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 फरवरी 2025 09:04 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab S10 FE को लॉन्च से पहले एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन मिला
  • इसे Bluetooth SIG डेटाबेस में देखा गया है।
  • इसमें Exynos 1580 चिपसेट मिल सकता है।

सैमसंग केअपकमिंग टैबलेट के बारे में अभी तक बहुत अधिक जानकारी पुख्ता रूप से सामने नहीं आई है

Samsung ने अपने अफॉर्डेबल टैबलेट Galaxy Tab S9 FE को अक्टूबर 2023 में लॉन्च किया था। फैंस को इंतजार था कि इसका सक्सेसर Samsung Galaxy Tab S10 FE कंपनी अक्टूबर 2024 के आसपास लॉन्च कर देगी, लेकिन अभी यह टैबलेट लॉन्च से दूर बना हुआ है। हालांकि लेटेस्ट अपडेट इसके बारे में महत्वपूर्ण खुलासा करता है जिससे पता चलता है कि टैबलेट को कंपनी जल्द ही मार्केट में लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं डिटेल। 

Samsung Galaxy Tab S10 FE को लॉन्च से पहले एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन में देखा गया है। यह टैबलेट इससे पहले सैमसंग की वेबसाइट के अलावा कई और सर्टिफिकेशंस में देखा जा चुका है। अब इसे Bluetooth SIG में देखा (via) गया है। डेटाबेस में इसके कई मॉडल नम्बर नजर आए हैं जिनमें SM-X520, SM-X528U, SM-X526B, SM-X526C, SM-X526E, और SM-X526N शामिल है। इनमें SM-X520 टैबलेट का Wi-Fi-only मॉडल हो सकता है जबकि अन्य 5G मॉडल हो सकते हैं। 

सैमसंग के इस अपकमिंग टैबलेट के बारे में अभी तक बहुत अधिक जानकारी पुख्ता रूप से सामने नहीं आई है। पिछले कुछ दिनों में आए लीक्स की मानें तो इसमें Exynos 1580 चिपसेट मिल सकता है। टैबलेट में रियर में 12MP का कैमरा मिल सकता है। वहीं, फ्रंट में यह 8MP कैमरा से लैस हो सकता है। अन्य स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा इससे पहले आए Galaxy Tab S9 FE के फीचर्स से लगाया जा सकता है। 

Samsung Galaxy Tab S9 FE में 10.9 इंच का WQXGA (2,560x1,600 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है। टैबलेट में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह टैबलेट Android 13 आधारित One UI 5.1 पर रन करता है। प्रोसेसिंग की बात करें तो इसमें कंपनी का Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है। टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। Galaxy Tab S9 FE में 8000mAh की बैटरी दी गई है। साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.90 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल + नहीं

रैम

6 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  3. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  4. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  5. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  6. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.