5100mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy Tab A7 Lite टैबलेट!

Samsung Galaxy Tab A7 की कुछ स्पेसिफिकेशन पिछले महीने TENAA लिस्टिंग द्वारा भी सुझायी गई थीं, जो कि नैशविल चैटरक्लास द्वारा नोट की गई थीं।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 7 मई 2021 08:36 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab A7 Lite, Wi-Fi और Wi-Fi + LTE वेरिएंट्स में आ सकती है।
  • इस टैब में 5100mAh की बैटरी हो सकती है।
  • Galaxy Tab A7 के Android 11 OS पर आधारित होने की संभावना है।

Samsung Galaxy Tab A7 Lite में ऊपर व नीचे की तरफ हल्के बड़े बेजल्स देखे जा सकते हैं।

Samsung की अधिकारिक वेबसाइट पर Samsung Galaxy Tab A7 Lite सपोर्ट पृष्ठों को देखा गया है। यह भारत, अफ्रीका और रोमानिया सहित कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में ही देखा गया है। साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन भी गूगल प्ले कन्सॉल लिस्टिंग में देखी गई हैं। Galaxy Tab A7 Lite दो मॉडल्स में आ सकती है- वाइ-फाई ऑनली मॉडल व वाइ-फाई + LTE मॉडल। यह लिस्टिंग ये भी दिखाती है कि यह टेबलेट Android 11 OS पर आधारित होगी। इसके अलावा इसके बारे में अभी और कोई जानकारी नहीं सामने आई है।

सैसमंग की वेबसाइट ने इसके LTE + Wi-Fi (SM-T255) और Wi-Fi (SM-T220) मॉडल के लिए अन्य कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं 91Mobiles की एक रिपोर्ट दावा करती है कि Galaxy Tab A7 Lite की स्पेसिफिकेशन गूगल प्ले कन्सॉल पर देखी गई हैं।
 

Samsung Galaxy Tab A7 Lite specifications (expected)

Galaxy Tab A7 Lite को गूगल कन्सॉल पर दो वेरिएंट में समान स्पेसिफिकेशन के साथ देखा गया था। इसमें MediaTek Helio P22T SoC होगा जिसमें कि 3 जीबी रैम और इमेजिनेशन टेक पावर VR GE8320 GPU हो सकता है। डिस्पले में 800x1340 पिक्सल का रिजोल्यूशन होगा। मगर इसके साइज के बारे में गूगल प्ले कन्सॉल लिस्टिंग में कुछ नहीं कहा गया है। यह Android 11 OS पर आधारित होगी ऐसा अनुमान है।

पिछले महीने Galaxy Tab A7 Lite का लीक हुआ डिजाइन टिप्स्टर Steve Hemmerstoffer (@OnLeaks) द्वारा ट्विटर पर साझा किया गया था। इसके ग्रे वेरिएंट के रेंडर यह बताते हैं कि इस टैब में ऊपर और नीचे की तरफ में नजर पड़ने लायक बैजल होंगे। पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स दाहिनी तरफ दिए गए हैं। पीछे की ओर एक सिंगल कैमरा सेंसर है और इसमें फ्लैश भी मौजूद नहीं है। इस टैब की बैटरी और कैमरा सेंसेर्स के साइज के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इसी तरह का एक रेंडर सीरियल टिप्स्टर इवान ब्लास (aka @evleaks) द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया था जिसमें सिल्वर कलर दिखाया गया था।

दिलचस्प रूप से Samsung Galaxy Tab A7 की कुछ स्पेसिफिकेशन पिछले महीने TENAA लिस्टिंग द्वारा भी सुझायी गई थीं, जो कि नैशविल चैटरक्लास द्वारा नोट की गई थीं। मॉडल नम्बर SM-T225C के साथ आने वाली यह टेबलेट माप में 212.5 x 124.7 x 8 mm है और इसका भार 300 ग्राम हो सकता है। इसमें 4 जीबी रैम वेरिएंट, 8.68 इंच की डिस्पले और माइक्रो एसडी कार्ड द्वार बढ सकने वाली स्टोरेज होगी। वहीं इससे भी पहले आए एक लीक में यह कहा गया था कि इसमें 5,100mAh की बैटरी होगी, 15W फास्ट चार्जिंग होगी जो कि यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिये होगी। Bluetooth SIG डेटाबेस लिस्टिंग के द्वारा इसमें Bluetooth v5.2 होने की भी बात कही गई थी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  2. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  4. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  5. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  7. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  8. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  9. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  10. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.