Samsung Galaxy Tab A11+ लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट में, 8GB रैम, 7040mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत

यह टैबलेट 7040mAh बैटरी से लैस है जिसके लिए दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 15 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 नवंबर 2025 12:44 IST
ख़ास बातें
  • यह टैबलेट 7040mAh बैटरी से लैस है।
  • टैबलेट में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • सिंगल चार्ज में यह 15 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकता है।

Samsung Galaxy Tab A11+ में 11 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है जिसमें 1920×1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है

Photo Credit: Sammobile

Samsung Galaxy Tab A11+ ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। कंपनी का यह टैबलेट 11 इंच डिस्प्ले से लैस किया गया है। इसमें LCD पैनल दिया गया है और 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। टैबलेट में Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है और साथ में 8GB की रैम मिलती है। यह टैबलेट 7040mAh बैटरी से लैस है जिसके लिए दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 15 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। टैबलेट में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं इसका ग्लोबल प्राइस और फीचर्स। 

Samsung Galaxy Tab A11+ Global Price

Samsung Galaxy Tab A11+ को कंपनी ने कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में पेश (via) किया है जिसमें UK और यूक्रेन जैसे मार्केट्स शामिल हैं। इसके 128GB Wi-Fi मॉडल की कीमत £249 (लगभग 25,700 रुपये) रखी गई है। वहीं, इसका 256GB Wi-Fi मॉडल £299 (लगभग 34,800 रुपये) में आता है। इसे ग्रे और सिल्वर कलर वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। 

Advertisement

Samsung Galaxy Tab A11+ Specifications

Samsung Galaxy Tab A11+ में कंपनी ने कई धांसू फीचर्स दिए हैं। इसमें 11 इंच का डिस्प्ले मिलता है। डाइमेंसिटी का पावरफुल चिपसेट है। रियर और फ्रंट कैमरा के साथ इसमें एक बड़ी बैटरी को शामिल किया गया है। यह 25W फास्ट चार्जिंग से लैस है। आइए जानते हैं फीचर्स को विस्तार से। 

Samsung Galaxy Tab A11+ Display Features
Samsung Galaxy Tab A11+ में 11 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है जिसमें 1920×1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। 

Advertisement

कंपनी ने इस टैबलेट में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। जिसके साथ में 8 जीबी तक रैम, और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

Galaxy Tab A11+ Operating System
Galaxy Tab A11+ में Android 16 आधारित One UI 8 OS दिया गया है। कंपनी के अनुसार, इसमें 7 साल तक एंड्रॉयड और सिक्योरिटी वर्जन अपडेट मिलते रहेंगे। इसमें Google Gemini का सपोर्ट भी शामिल किया गया है। 

Galaxy Tab A11+ Camera Specs
Galaxy Tab A11+ के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें रियर साइड में 8MP का कैमरा मिलता है जिसमें ऑटोफोकस दिया गया है। यह फ्रंट साइड में 5MP कैमरा से लैस होकर आता है। 

Advertisement

Galaxy Tab A11+ Battery
Galaxy Tab A11+ टैबलेट में कंपनी ने बड़ी बैटरी दी है। इसमें 7040mAh की बैटरी मिलती है। यह 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। सैमसंग ने दावा किया है कि टैबलेट एक बार के चार्ज में 15 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। 

Galaxy Tab A11+ Connectivity and Sound 
Galaxy Tab A11+ में कंपनी ने चार स्पीकर दिए हैं। इसके साथ ही साउंड एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें Dolby Atmos ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो इसमें Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, GPS, और वैकल्पिक 5G सपोर्ट मिल जाता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भारः NPCI
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.