सस्‍ते स्‍मार्टफोन के बाद Jio Tablet और Jio TV की तैयारी, अगले साल हो सकती है लॉन्‍चिंग

Jio TV में कई पॉपुलर OTT ऐप्स का सपोर्ट मिल सकता है, जबकि इसे Jio Fiber सेट-टॉप बॉक्स के साथ बंडल किया जा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 नवंबर 2021 20:04 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी अगले साल तक नई हार्डवेयर कैटिगरीज में एंट्री कर सकती है
  • JioPhone नेक्स्ट की तरह ही दोनों डिवाइस, किफायती प्राइस में आ सकती हैं
  • आने वाले दिनों में लीक से इन डिवाइसेज के बारे में और डिटेल मिलेगी

रिलायंस अपने पहले लैपटॉप पर भी काम कर रही है, जिसे JioBook कहा जाता है।

रिलायंस ने दुनिया के सबसे सस्‍ते स्‍मार्टफोन के दावे के साथ ‘जियो फोन नेक्‍स्‍ट' को लॉन्‍च किया है। अब एक नई रिपोर्ट बताती है कि कंपनी फोन के अलावा बाकी हार्डवेयर प्रॉडक्‍ट्स पर भी काम कर रही है और अगले साल तक नई हार्डवेयर कैटिगरीज में एंट्री कर सकती है। रिपोर्ट का दावा है कि कंपनी एक नया Jio टैबलेट डिवेलप कर सकती है। इसके अलावा नए Jio TV पर भी काम करने की खबर है। इससे पहले आई खबरों ने भी Jio लैपटॉप के बारे में बताया था।

91Mobiles ने टिपस्टर मुकुल शर्मा का हवाला देते हुए बताया है कि Jio अगले साल दो नए हार्डवेयर प्रॉडक्‍ट लॉन्च करने के बारे में सोच रही है। ये, जियो टैबलेट और जियो टीवी बताए जा रहे हैं। इनकी लॉन्चिंग कब होगी और ये किन फीचर्स से लैस होंगे, इसके बारे में अभी तक सटीक रूप से कुछ पता नहीं है। लेकिन अनुमान लगाया जा सकता है कि JioPhone नेक्स्ट की तरह ही दोनों डिवाइस, किफायती प्राइस स्‍पेस में जगह बना सकती हैं।
Advertisement

Jio टैबलेट के प्रगतिOS सॉफ्टवेयर पर चलने की संभावना है, जिसे Google और Reliance ने खासतौर पर JioPhone Next के लिए डिजाइन किया गया है। यह टैबलेट गूगल प्‍ले स्‍टोर को ऑफर कर सकता है और क्‍वॉलकॉम के प्रोसेसर से लैस हो सकता है। वहीं, Jio TV में कई पॉपुलर OTT ऐप्स का सपोर्ट मिल सकता है, जबकि इसे Jio Fiber सेट-टॉप बॉक्स के साथ बंडल किया जा सकता है। जियो टीवी कई डिस्‍प्‍ले साइज में आ सकता है। अगर वाकई में कंपनी इन दोनों डिवाइसेज को डिवेलप कर रही है, तो आने वाले दिनों में लीक से इन डिवाइसेज के बारे में और डिटेल मिलनी चाहिए।

रिलायंस अपने पहले लैपटॉप पर भी काम कर रही है, जिसे JioBook कहा जाता है। कहा जाता है कि यह लैपटॉप मीडियाटेक MT8788 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसे 2 जीबी रैम का सपोर्ट मिलेगा। जियोबुक में HD (1366x768 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जा सकता है। JioBook के बारे में कहा जाता है कि यह JioStore, JioMeet, और JioPages जैसे ऐप के साथ आएगा और Microsoft के ऐप जैसे- Microsoft Teams, Microsoft Edge और Office इसमें प्री-इंस्टॉल होंगे।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.