Redmi Pad SE 8.7 4G टैबलेट का ग्लोबल वेरिएंट 6GB रैम, 6650mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Redmi Pad SE 8.7 4G शाओमी की ओर से पेश किया गया एक मिडरेंज टैबलेट है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 21 अगस्त 2024 09:50 IST
ख़ास बातें
  • यह एक 4G डिवाइस है।
  • टैबलेट में 90Hz का रिफ्रेश रेट है।
  • टैबलेट पी-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

Redmi Pad SE 8.7 4G में 8.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में अपना टैबलेट Redmi Pad SE 8.7 लॉन्च किया है। यह टैबलेट कंपनी भारत में पहले ही लॉन्च कर चुकी थी। अब इसे ग्लोबल लेवल पर पेश किया गया है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, इसमें 8.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह एक 4G डिवाइस है। टैबलेट में 90Hz का रिफ्रेश रेट है। यह 6 जीबी रैम, 6650mAh बैटरी जैसे स्पेसिफिकेशंस से लैस है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Redmi Pad SE 8.7 4G price

Redmi Pad SE 8.7 4G के ग्लोबल मॉडल को कंपनी ने दो वेरिएंट्स में उतारा है। इसके वाई-फाई मॉडल की कीमत 139 यूरो (लगभग 13000 रुपये) है, जबकि 4G वेरिएंट की कीमत 179 यूरो (लगभग 16,500 रुपये) है। इसे Graphite Gray, Aurora Green, और Sky Blue कलर्स में पेश किया गया है। टैबलेट पी-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। 
 

Redmi Pad SE 8.7 4G specifications

Redmi Pad SE 8.7 4G शाओमी की ओर से पेश किया गया एक मिडरेंज टैबलेट है। इसमें 8.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। डिवाइस में 90Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें रीडिंग के लिए दो मोड- Paper और Classic दिए गए हैं। लो ब्लू लाइट के लिए इसमें TÜV Rheinland सर्टीफिकेशन भी है। 

यह टैबलेट MediaTek Helio G85 चिपसेट से लैस है। जिसके साथ में 6 जीबी रैम, और 128 जीबी तक एक्पेंडेबल स्टोरेज मिलती है। डिवाइस में 6650 एमएएच बैटरी है और 18W फास्ट चार्जिंग भी दी गई है।  कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जबकि फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें Dolby Atmos के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। 
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, और 3.5mm हेडफोन जैक इसमें दिया गया है। एडिशनल फीचर्स में FM रेडियो, डुअल सिम सपोर्ट भी है। यह मोटाई में 8.8mm का है और वजन 373 ग्राम है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Pad SE 4G, Redmi Pad SE Global launch

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.