Redmi Pad Pro 5G टैबलेट 10000mAh बैटरी, 8GB रैम, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Redmi Pad Pro 5G डिवाइस को Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट की पावर दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 मई 2024 11:27 IST
ख़ास बातें
  • 8GB तक रैम और 1.5GB तक स्टोरेज को यह सपोर्ट करता है।
  • Redmi Pad Pro 5G एक डुअल सिम सपोर्ट वाला टैबलेट है।
  • डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 3 की सेफ्टी दी गई है।

Redmi Pad Pro 5G में 12.1 इंच साइज का LCD डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Pad Pro का 5G वर्जन कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। Redmi Pad Pro 5G में 12.1 इंच साइज का LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह 2.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है जो कि 2560 × 1600 पिक्सल का है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 3 की सेफ्टी दी गई है। टैबलेट में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 180Hz का टच सैम्पलिंग रेट है। ब्राइटनेस 600 निट्स तक दी गई है। इस टैबलेट में कंपनी ने Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया है। 8GB तक रैम और 1.5GB तक स्टोरेज को यह सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 
 

Redmi Pad Pro 5G price

Redmi Pad Pro 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 1,999 युआन (लगभग 23,000 रुपये) है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 2399 युआन (लगभग 28,000 रुपये) है। यह Dark Grey कलर में आता है। फिलहाल टैबलेट का 5G वेरिएंट चीन में पेश किया गया है। जल्द ही इसके अन्य मार्केट्स में आने की भी संभावना है। 
Advertisement
 

Redmi Pad Pro 5G Specifications

Redmi Pad Pro 5G एक डुअल सिम सपोर्ट वाला टैबलेट है। टैबलेट में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले है जो 2.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसका रिजॉल्यूशन 2560×1600 पिक्सल का है। टैबलेट में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 180Hz का टच सैम्पलिंग रेट है। ब्राइटनेस 600 निट्स तक दी गई है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 3 की सेफ्टी दी गई है। इस टैबलेट में कंपनी ने Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया है। 

डिवाइस को Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट की पावर दी गई है। जिसके साथ 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज की पेअरिंग देखने को मिलती है। स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से 1.5TB तक बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट Android 14 आधारित HyperOS पर रन करता है। 10,000mAh बैटरी के साथ इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कंपनी ने दिया है। 
Advertisement

कैमरा की ओर जाएं तो रियर में इसमें 8 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी से लैस है। साउंड के लिए इसमें चार स्पीकर हैं जिनमें Dolby Atmos का सपोर्ट है। इसमें डुअल माइक्रोफोन भी मौजूद हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6 (802.11 ac), Bluetooth 5.2, और USB Type-C 2.0 पोर्ट है। डिवाइस के डाइमेंशन 280×181.85×7.52mm और वजन 571 ग्राम है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

6 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.