8,720mAh बैटरी, 13MP बैक, 8MP सेल्फी कैमरा के साथ आएगा स्मार्टफोन, लैपटॉप दोनों के काम करने वाला Redmi Pad 5!

Redmi Pad 5 में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 765G SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो Redmi Pad 5 में 5G कनेक्टिविटी, SA और NSA ड्यूल 5जी मोड दिया जा सकता है।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 2 मई 2022 18:15 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Pad 5 में Qualcomm Snapdragon 765G SoC प्रोसेसर मिल सकता है।
  • भारत में Redmi Pad 5 को जल्द ही डेब्यू करने वाला है।
  • Redmi Pad 5 की कीमत लगभग 23,100 रुपये हो सकती है।

Redmi Pad 5 हाल ही में लॉन्च हुए Xiaomi Pad 5 से किफायती हो सकता है।

Photo Credit: Xiaomi

भारत में Redmi Pad 5 को जल्द ही डेब्यू करने वाला है। हालांकि कंपनी की ओर से इस टैबलेट को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है, लेकिन ऐसी अफवाह आ रही हैं कि Redmi का यह टैब जल्द ही आने वाला है। एक नई रिपोर्ट से पता चलता है कि Redmi Pad 5 में कैसे स्पेसिफिकेशंस आ सकते हैं और साथ ही साथ इसकी अनुमानित कीमत कितनी हो सकती है। वैसे तो इसकी कीमत मार्केट में पहले से मौजूद Xiaomi Pad 5 से कम हो सकती है। Redmi की पेरेंट कंपनी Xiaomi ने भारत में पहले ही Xiaomi Pad 5 को पेश किया हुआ है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 10.95 इंच की 2.5K + डिस्प्ले से लैस है।

हाल ही में टिपस्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने एक ट्वीट शेयर किया है, जिसके हिसाब से Redmi Pad 5 जल्द ही भारत में दस्तक दे सकता है। इसके अलावा आईटी होम रिपोर्ट ने इसकी लॉन्च कीमत और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है।
 

Redmi Pad 5 की अनुमानित कीमत


कीमत की बात की जाए तो Redmi Pad 5 की कीमत CNY 1,999 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 23,100 रुपये हो सकती है। वहीं Xiaomi Pad 5 की भारत में कीमत 26,999 रुपये है तो ऐसे में नए पैड की कीमत कम या इसके बराबर हो सकती है।
 

Redmi Pad 5 के अनुमानित स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो IT Home की रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Pad 5 में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 765G SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो Redmi Pad 5 में 5G कनेक्टिविटी, SA और NSA ड्यूल 5जी मोड दिया जा सकता है। साउंड सिस्टम की बात करें तो यह टैबलेट अल्ट्रा लाइनर क्वाड स्पीकर सेटअप से लैस है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी जा सकती है। वैसे तो इस स्मार्टफोन की बैटरी का साइज पता नहीं चला है, लेकिन इसे 30W अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग से सपोर्ट मिल सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह टैबलेट MIUI PadOS 13 पर काम कर सकता है। इसके अलावा इस टैबलेट में AI फोटोग्राफी क्षमताओं के साथ सोनी इमेज सेंसर दिया जा सकता है।
आपको बता दें कि Xiaomi Pad 5 भारत में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, जिसमें Adreno 640 GPU के साथ Snapdragon 860 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इस टैबलेट में 11 इंच की 10.95 इंच 2.5K+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2560x1600 पिक्सल है। कैमरा की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो Xiaomi Pad 5 में 8720mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 33W फास्ट चार्जिंग से सपोर्ट मिलता है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, 120Hz display
  • Dolby Vision and Dolby Atmos support
  • Loud and clear quad-speaker system
  • Very good battery life
  • Excellent gaming performance
  • Quality keyboard and stylus accessories (optional)
  • Charging is relatively fast
  • Bad
  • Missing headphone jack and fingerprint scanner
  • No cellular option
  • No bundled cover
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

6 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8720 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Pad 5, Redmi Pad 5 Specifications, Xiaomi Pad 5
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  2. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  3. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  2. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  3. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  6. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  7. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  8. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  9. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  10. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.