Redmi K Pad टैबलेट 8.8-इंच डिस्प्ले, 7500mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Redmi K Pad की शुरुआती कीमत 2799 युआन (लगभग 33,400 रुपये) है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 जून 2025 12:51 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K Pad को पांच वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है
  • इसका टॉप मॉडल 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आता है
  • इसकी कीमत 4199 युआन (करीब 50,100 रुपये) है

Redmi K Pad में 3008 x 1880 रिजॉल्यूशन वाला 8.8-इंच साइज का डिस्प्ले है

Photo Credit: Redmi

Xiaomi ने अपने नए फ्लैगशिप टैबलेट Redmi K Pad को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस कॉम्पैक्ट टैबलेट में 8.8 इंच की 3K LCD स्क्रीन दी गई है, जो 165Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 700 निट्स HBM ब्राइटनेस के साथ आती है। कंपनी के मुताबिक, इसमें Android का पहला 3K सुपर-रिजॉल्यूशन फुल फ्रेम गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। टैबलेट में Dimensity 9400+ SoC प्रोसेसर, एक एक्स्ट्रा-लार्ज लिक्विड-कूल्ड VC सिस्टम और चिप-सेंट्रिक आर्किटेक्चर दिया गया है, जो हीट मैनेजमेंट को बेहतर बनाता है।

कीमत की बात करें तो Redmi K Pad को पांच वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 2799 युआन (लगभग 33,400 रुपये) है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। वहीं इसका टॉप मॉडल 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 4199 युआन (करीब 50,100 रुपये) है। टैबलेट स्प्रूस ग्रीन, स्मोकी पर्पल और डीप ब्लैक कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है। फिलहाल यह सिर्फ चीन में उपलब्ध है।

Redmi K Pad में 3008 x 1880 रिजॉल्यूशन, 16:10 रेशियो वाला 8.8-इंच साइज का डिस्प्ले है, जो HDR10, HDR Vivid और Dolby Vision सपोर्ट करता है। इसमें 372Hz टच सैंपलिंग और 1080Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट भी दिया गया है। स्क्रीन को प्रोटेक्ट करने के लिए Gorilla Glass 5 का इस्तेमाल हुआ है।

इस टैबलेट में Xiaomi का HyperOS 2 (Android 15 बेस्ड) दिया गया है और यह 8GB और 16GB तक LPDDR5X RAM और 256GB से 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज ऑप्शंस में आता है। फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 13MP कैमरा और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
Advertisement

साउंड के लिए कंपनी ने इसमें नया “फोर-वॉइस कॉइल सिमेट्रिकल ड्यूल स्पीकर” सिस्टम शामिल है। इसमें ड्यूल X-एक्सिस लीनियर मोटर भी दी गई है। इसके अलावा, Xiaomi का नई थ्री-एंटीना गेमिंग आर्किटेक्चर भी है, जो गेमिंग लैटेंसी को कम करती है।
Advertisement

बैटरी की बात करें तो इसमें 7500mAh की बैटरी मिलती है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। खास बात यह है कि यह Xiaomi का पहला टैबलेट है जिसमें ड्यूल USB-C पोर्ट और बायपास चार्जिंग प्लस फीचर दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.