Realme Pad 3 का इंडिया लॉन्च कंफर्म: 12,200mAh बैटरी, 11.6 इंच डिस्प्ले समेत स्पेक्स पहले ही हुए लीक

Realme ने अपने नए टैबलेट realme Pad 3 के लॉन्च की पुष्टि कर दी है, जिसे खासतौर पर स्टूडेंट्स और एजुकेशन सेगमेंट को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2025 13:40 IST
ख़ास बातें
  • realme Pad 3 को एजुकेशन सेगमेंट के लिए डिजाइन किया गया
  • टैबलेट में AI-बेस्ड स्टडी और नोट-टेकिंग फीचर्स मिलेंगे
  • लीक हुए स्पेक्स के मुताबिक इसमें MediaTek Dimensity 7300 Max SoC मिलेगा

Realme Pad 2 (ऊपर तस्वीर में) का सक्सेसर होगा अपकमिंग Pad 3 टैबलेट

Photo Credit: Realme

Realme ने अपने अगले टैबलेट Realme Pad 3 के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। यह टैबलेट कंपनी के पुराने Realme Pad 2 का सक्सेसर होगा, जिसे कुछ साल पहले लॉन्च किया गया था। Realme Pad 3 को 6 जनवरी को होने वाले इवेंट में पेश किया जाएगा, जहां कंपनी Realme 16 Pro स्मार्टफोन सीरीज और Realme Buds Air8 को भी लॉन्च करने वाली है। इस बार Realme ने अपने नए टैबलेट को खास तौर पर एजुकेशन सेगमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया है। लॉन्च से पहले ही इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स भी लीक किए जा चुके हैं।

कंपनी Realme Pad 3 को “The Smartest Tablet for Students” के तौर पर प्रमोट कर रही है। टैबलेट को “Smart Learning. Less Charging” टैगलाइन के साथ टीज किया गया है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि इसमें बैटरी लाइफ और पढ़ाई से जुड़े फीचर्स पर ज्यादा फोकस किया गया है। Realme का कहना है कि यह टैबलेट स्टूडेंट्स की डेली स्टडी रूटीन को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि लंबे समय तक बिना चार्ज किए इस्तेमाल किया जा सके।

Advertisement

फिलहाल Realme ने Pad 3 के पूरे स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कंपनी ने इसके कुछ अहम फोकस एरिया जरूर बताए हैं। टैबलेट में AI-बेस्ड फीचर्स मिलने की बात कही गई है, जो नोट्स बनाने, स्टडी मटीरियल को ऑर्गनाइज करने और कॉन्सेप्ट्स को बेहतर तरीके से समझने में मदद करेंगे। यह फीचर्स खास तौर पर छात्रों के लिए तैयार किए गए हैं।

बुधवार, 24 दिसंबर को टिप्सटर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने Realme Pad 3 के कुछ स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया। टिप्सटर का X पोस्ट बताता है कि Realme Pad 3 में MediaTek Dimensity 7300 Max SoC मिलेगा और यह 11.6-इंच 2.8K LCD डिस्प्ले के साथ आएगा, जो 500 nits की ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। इसके फ्रंट और रियर दोनों जगह एक  8MP कैमरा सेंसर फिटेड है।

रियलमी टैबलेट की एक खासियत 12,200mAh बैटरी होगी, जो 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करेगी। आगे बताया गया है कि ब्रांड अलग से स्टायलस और कीबोर्ड भी पेश करेगा, जो अलग से बेची जाएंगी। हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि अर्ली बर्ड ऑफर के तहत शुरुआती ग्राहकों को स्टायलस फ्री दिया जा सकता है।

Advertisement

लॉन्च के बाद Realme Pad 3 की सेल Realme की ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart के जरिए की जाएगी। आने वाले दिनों में टैबलेट के स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और ऑफर्स से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  2. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  3. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  4. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  5. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  6. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  7. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  8. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  9. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  10. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.