Poco Pad टैबलेट लॉन्च हुआ 10,000mAh बैटरी, 2.5K डिस्प्ले के साथ, जानें सबकुछ

Poco Pad में 12.1 इंच 120Hz डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 मई 2024 11:10 IST
ख़ास बातें
  • Snapdragon 7s Gen 2 SoC से लैस टैबलेट में 8GB रैम है।
  • यह Xiaomi के HyperOS पर रन करता है।
  • यह 15 मिनट के चार्ज में ही 26 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है।

Poco Pad में 12.1 इंच 120Hz डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Poco

Poco Pad आखिरकार लॉन्च हो गया है। कंपनी का यह पहला टैबलेट है। Poco Pad के साथ अब पोको उन ब्रैंड्स में शामिल हो गई है जो टैबलेट भी बनाती है। पहला टैबलेट है तो इससे उम्मीदें भी काफी बढ़ जाती हैं कि कंपनी आखिर क्या खास पेश करेगी अपने पहले टैबलेट में। Poco Pad में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिस्प्ले में 2.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट मिलता है। पीक ब्राइटनेस 600 निट्स की है। टैब में 10,000mAh की बैटरी है और 33W फास्ट चार्जिंग भी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स। 
 

Poco Pad price

Poco Pad को कंपनी ने ग्लोबल प्रोडक्ट के तौर पर लॉन्च किया है। टैबलेट की कीमत 300 डॉलर (लगभग 25,000 रुपये) है। ब्रैंड ने इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी का सिंगल वेरिएंट ही उतारा है। इसके साथ में पोको कीबोर्ड, और पोको स्मार्ट पेन भी लॉन्च हुए हैं। जिनकी कीमत क्रमश: 80 डॉलर (लगभग 6,600 रुपये) और 60 डॉलर (लगभग 5000 रुपये) है। इसे Poco Official Website पर लिस्ट किया गया है। टैबलेट को ग्रे और ब्लू कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
 

Poco Pad Specifications

Poco Pad में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 2.5K रिजॉल्यूशन है। पीक ब्राइटनेस 600 निट्स की है और DC डिमिंग का सपोर्ट भी है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:10 है। साउंड के लिए इसमें क्वाड स्पीकर हैं। साथ में Dolby Atmos और Dolby Vision का सपोर्ट भी है। यह मेटल बॉडी में आता है और मोटाई 7.52mm की है। डिवाइस का वजन 571 ग्राम है। 

Poco Pad टैब में 10,000mAh की बैटरी है और 33W फास्ट चार्जिंग भी है। यह 16 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। कंपनी का दावा है यह 15 मिनट के चार्ज में ही 26 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। Snapdragon 7s Gen 2 SoC से लैस टैबलेट में 8GB रैम और 256 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग है। स्टोरेज को माइक्रो एसडीकार्ड की मदद से 1.5TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Xiaomi के HyperOS पर रन करता है। इसमें स्क्रीन कास्टिंग फीचर भी दिया गया है। सिंगल टैप में फोन को भी इससे कनेक्ट किया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.