10 हजार एमएएच बैटरी, 8GB रैम वाला Poco Pad 5G टैबलेट भारत में 23 अगस्त को होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

डिवाइस Snapdragon 7s Gen 2 SoC के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 अगस्त 2024 18:22 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट भारतीय मार्केट में 23 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है।
  • Poco Pad 5G में 12.1 इंच का डिस्प्ले देखने को मिलेगा।
  • यह डिवाइस Snapdragon 7s Gen 2 SoC के साथ आ सकता है।

Poco Pad 5G में 12.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Poco

Poco Pad 5G भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। टैबलेट भारतीय मार्केट में 23 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है। कंपनी इसकी अधिकारिक घोषणा भी कर चुकी है। इसी के साथ, टैबलेट का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस भी सामने आए हैं। Poco Pad को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में मई में उतारा था। लेकिन भारत में लॉन्च होने वाले वेरिएंट के अंदर 5G कनेक्टिविटी भी होगी। जबकि अन्य स्पेसिफिकेशंस समान ही हो सकते हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 
 

Poco Pad 5G India Launch Date

Poco Pad 5G भारत में 23 अगस्त दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। कंपनी ने टैबलेट को ब्लू कलर में टीज किया है। इसके साथ में एक कीबोर्ड और स्टाइलस भी पेश किया गया है। टैबलेट के बॉटम में स्पीकर ग्रिल मौजूद है, साथ ही एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, और 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है। 
 

Poco Pad 5G Features

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Flipkart की माइक्रोसाइट इसके कई फीचर्स की पुष्टि करती है। मसलन, Poco Pad 5G में 12.1 इंच का डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसमें 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट होगा। इसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। साथ ही डिस्प्ले में TÜV Rheinland ट्रिपल सर्टीफिकेशन मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा टैबलेट के अन्य स्पेसिफिकेशंस यहां कंफर्म नहीं होते हैं। 

ग्लोबल वेरिएंट को आधार मानें तो यह डिवाइस Snapdragon 7s Gen 2 SoC के साथ आ सकता है। साथ में 8GB की LPDDR4x RAM इसमें होगी और 256GB की UFS 2.2 स्टोरेज होगी। यह टैबलेट Android 14 आधारित HyperOS पर रन करेगा। टैब के रियर और फ्रंट, दोनों तरफ में 8 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। इसमें 10,000mAh की बैटरी, और 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग आ सकती है।  
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 7s Gen 2

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.