POCO का पहला टैबलेट POCO Pad 5G भारत में लॉन्‍च, 10000mAh बैटरी, 8GB रैम, जानें प्राइस

POCO Pad 5G : कंपनी ने इसमें 12.1 इंच का 2.5K एलसीडी डिस्‍प्‍ले लगाया है, जो 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट पेश करता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 अगस्त 2024 15:28 IST
ख़ास बातें
  • POCO Pad 5G टैबलेट भारत में लॉन्‍च
  • यह पोको पहला टैबलेट है
  • 10 हजार एमएएच बैटरी से पैक है टैब

इसमें स्‍नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर की ताकत है और 8 जीबी रैम दी गई है।

POCO Pad 5G Launched : शाओमी के इंडिपेंडेट ब्रैंड पोको (Poco) ने भारत में अपना पहला टैबलेट लॉन्‍च कर दिया है। इसका नाम POCO Pad 5G है, जो 10 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी से पैक है। कंपनी ने इसमें 12.1 इंच का 2.5K एलसीडी डिस्‍प्‍ले लगाया है, जो 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट पेश करता है। इसमें स्‍नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर की ताकत है और 8 जीबी रैम दी गई है। नए पोको टैब के प्राइस जानकर आप चौंक भी सकते हैं। 
 

POCO Pad 5G Price in india 

POCO Pad 5G को कोबाल्‍ट ब्‍लू और पश्‍ताशियो ग्रीन कलर ऑप्‍शन में लाया गया है। इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 23999 रुपये है। 8GB+256GB मॉडल 25,999 रुपये का है। 27 अगस्‍त से यह टैब फ्लिपकार्ट पर उपलब्‍ध होगा। लॉन्‍च ऑफर्स में 3 हजार रुपये का फ्लैट डिस्‍काउंट SBI, HDFC और ICICI बैंक कार्ड्स पर मिलेगा। 1 हजार रुपये का डिस्‍काउंट स्‍टूडेंट्स के लिए सेल के पहले दिन होगा। 
 

POCO Pad 5G specifications

POCO Pad 5G में 12.1 इंच का 2560 × 1600 पिक्‍सल रेजॉलूशन वाला 2.5K एलसीडी डिस्‍प्‍ले है। यह वेरिएबल रिफ्रेश रेट ऑफर करता है जो 30 हर्त्‍ज से 120 हर्त्‍ज तक स्विच होता है। डिस्‍प्‍ले में 600 निट्स की पीक ब्राइटनैस है और यह कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 3 के प्रोटेक्‍शन से पैक है। 

POCO Pad 5G में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 7एस जेन 2 प्रोसेसर लगाया गया है। उसके साथ एड्रिनो 710 जीपीयू मौजूद है। रैम 8 जीबी है और इंटरनल स्‍टाेरेज 256 जीबी तक मिलता है। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड से डेढ़ टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

टैब में दो सिम लगाए जा सकते हैं और एसडी कार्ड का स्‍लॉट अलग है। यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है शाओमी के हाइपर ओएस के साथ। POCO Pad 5G में 8-8 एमपी के फ्रंट और रियर कैमरा हैं। क्‍वाड स्‍पीकर्स इसमें दिए गए हैं जो डॉल्‍बी एटमॉस और डुअल माइक्रोफोन से पैक हैं। 568 ग्राम वजन वाले इस टैब में 10 हजार एमएएएच की बैटरी है, जो 33 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large high-resolution display
  • Good battery life
  • Well built
  • No bloatware
  • Bad
  • Fingerprint magnet
  • Display isn?t bright outdoors
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 7s Gen 2

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.