Oukitel RT3 Mini रग्ड टैबलेट होगा लॉन्च, इतना मजबूत की धूल मिट्टी पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कीमत और फीचर्स

कीमत की बात करें तो Oukitel RT3 Tablet की कीमत 139.99 डॉलर यानी कि 11,576 रुपये है। इसकी सेल 21 दिसंबर से शुरू होगी और 25 दिसंबर, 2022 तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2022 12:09 IST
ख़ास बातें
  • Oukitel अपना पहला 8 इंच मिनी टैबलेट Oukitel RT3 लॉन्च करने वाली है।
  • Oukitel RT3 में 8 इंच की स्क्रैच-रेसिस्टेंट IPS टचस्क्रीन डिस्प्ले है।
  • यह टैबलेट MediaTek Helio P22 ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर काम करता है।

Photo Credit: Aliexpress

Oukitel 21 दिसंबर 2022 को अपना पहला 8 इंच मिनी टैबलेट Oukitel RT3 लॉन्च करने वाली है। इस मिनी-टैबलेट में दमदार फीचर्स मिलेंगे जो कि मजबूत और कठोर परिस्थितियों में भी काम करेंगे, इनकी बदौलत यह आउटडोर इस्तेमाल के लिए बेस्ट है। यहां हम आपको इस Oukitel RT3 Mini टैबलेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Oukitel RT3 Tablet की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Oukitel RT3 मिनी रग्ड टैबलेट 21 दिसंबर, 2022 को AliExpress पर ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होगा। वर्ल्ड प्रीमियर सेल के तहत ग्राहक इस टैबलेट पर 50 प्रतिशत तक डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा ब्रांड अतिरिक्त 10% डिस्काउंट कूपन कोड OUKITELRT3MN भी दे रहा है। कीमत की बात करें तो Oukitel RT3 Tablet की कीमत 139.99 डॉलर यानी कि 11,576 रुपये है। इसकी सेल 21 दिसंबर से शुरू होगी और 25 दिसंबर, 2022 तक जारी रहेगी। 
 

Oukitel RT3 के फीचर्स


फीचर्स की बात की जाए तो Oukitel RT3 में 8 इंच की स्क्रैच-रेसिस्टेंट IPS टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है जो कि 400 निट्स ब्राइटनेस के साथ बेहतरीन व्यूइंग और यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करती है। टैबलेट एक रबर केसिंग से लैस है जो कि इसे एक्स्ट्रा सिक्योरिटी प्रदान करता है। यह टैबलेट MediaTek Helio P22 ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 4GB RAM और 64GB ROM दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ा सकते हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह Android 12 OS पर काम करता है। कैमरा के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का सोनी IMX519 मुख्य कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें जीपीएस, GLONASS, Galileo, BeiDou, 4जी/5जी वाईफाई, ब्लूटूथ 5.3, ड्यूल स्पीकर, बारकोड स्कैनिंग, ओटीजी और टूलबैग सपोर्ट है। इसमें दो नेनो सिम कार्ड या फिर एक सिम कार्ड और एक एसडी कार्ड लगा सकते हैं।
Advertisement

Oukitel RT3 एक्स्ट्रीम कंडीशन में काम करने और बिना खराब हुए चलने के लिए डिजाइन किया गया है। यह टैबलेट कंस्ट्रक्शन, इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, एजुकेशन, मनोरंजन, इन्वेंट्री मैनेजमेंट, इमरजेंसी सर्विस आदि जैसी कई इंडस्ट्री के यूजर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। बाजार में काफी रग्ड टैबलेट उपलब्ध हैं जो कि कठिन परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं। मगर उनका वजन और आकार अधिक होता है, जिसके चलते कहीं भी ले जाना मुश्किल है।  टैबलेट IP68 / IP69K और MIL-STD-810H सर्टिफाइड है, जिससे यह वाटरप्रूफ, डस्टप्रूफ और शॉक प्रूफ होने के साथ-साथ छीटों और वाइब्रेशन से सुरक्षित रहता है। यह टैबलेट 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक डूबा रह सकता है और 1.5 मीटर की बूंदों से बच सकता है। Oukitel RT3 की लंबाई 209 मिमी, चौड़ाई 136.6 मिमी, मोटाई 14 मिमी और वजन 538.1 ग्राम है। इससे यह साफ होता है कि यूजर्स इसे कहीं भी आसानी से लेकर जा सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  4. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  5. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  6. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  7. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  8. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  9. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  10. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.