8630mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस Oppo Pad Artist Limited Edition लॉन्च, जानें क्या है खास

कीमत की बात की जाए तो Oppo Pad Artist Limited Edition की कीमत 2,499 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 29,691 रुपये है।

8630mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस Oppo Pad Artist Limited Edition लॉन्च, जानें क्या है खास

Photo Credit: Oppo China

ख़ास बातें
  • Oppo Pad Artist Limited Edition की कीमत 2,499 युआन है।
  • Oppo Pad Artist Limited Edition में 11 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • ओप्पो पैड में 8,630mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
OPPO ने चीन में OPPO Pad आर्टिस्ट एडिशन का नया 8GB+128GB स्टोरेज वर्जन लॉन्च किया है। बीते साल Oppo ने आर्टिस्ट James Jean के साथ मिलकर OPPO Pad का एक लिमिटेड "आर्टिस्ट एडिशन" लॉन्च किया था। इस टैबलेट के रियर में जीन द्वारा तैयार किया गया फैंटसी डिजाइन था। Oppo Find N2 सीरीज के आज लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी ने Oppo Pad Artist Limited Edition के नए 8GB+128GB स्टोरेज वर्जन का ऐलान किया।   यहां हम आपको इस टैबलेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Oppo Pad Artist Limited Edition की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Oppo Pad Artist Limited Edition की कीमत 2,499 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 29,691 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

आपको बता दें कि यह ओप्पो टैबलेट इस साल मार्च में पेश किया गया था। यह एक कस्टम बैक पैनल के साथ आता है, जिसे फ्लैश सैंड टेक्नोलॉजी के जरिए बनाया गया है। टैबलेट के रियर में स्पेशल डिजाइन है जो कि कलाकार जेम्स जीन की कल्पनाशील फैंटसी के जैसा है। टैब के स्पेसिफिकेशंस वैनिला मॉडल जैसे हैं।
 

Oppo Pad Artist Limited Edition के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो इस Pad में 11 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन Quad HD+ 1600 x 2560 पिक्सल, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह डिस्प्ले 480 निट्त तक अधिकतम ब्राइटनेस लेवल, 2048 लेवल इंटेलीजेंट बैकलिट और एबिएंट लाइट एडेप्टशन को सपोर्ट करती है। प्रोसेसर के लिए यह Snapdragon 870 चिपसेट पर काम करता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें LPPDR4x RAM.

कैमरा की बात की जाए तो Oppo Pad में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। टैबलेट के साथ मैचिंग स्मार्ट मैग्नेटिक कीबोर्ड और ओप्पो पेंसिल भी आती है। बैटरी की बात की जाए तो इस फोन में 8,630mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह टैबलेट एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13 पर काम करता है। अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें AAC सेकेंड जनरेशन स्पीकर्स दिए गए हैं यह LHDC,डॉल्बी एटम्स आदि को सपोर्ट करता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए महंगे, जानें नए प्राइसेज
  2. Redmi K100 Pro Max में मिलेगी 9,070mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
  6. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  7. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  8. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  9. ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
  10. Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »