OnePlus ने सस्ता टैबलेट Pad Lite किया लॉन्च, 8GB रैम, 9340mAh बैटरी के साथ कीमत 13 हजार से भी कम

OnePlus ने भारत में अपना नया किफायती टैबलेट OnePlus Pad Lite लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जुलाई 2025 14:34 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Pad Lite में 11 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Pad Lite में MediaTek Helio G100 6nm प्रोसेसर है।
  • OnePlus Pad Lite में 9340mAh की बैटरी दी गई है।

OnePlus Pad Lite में 11 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती टैबलेट OnePlus Pad Lite लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट में 11 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। Pad Lite में 9340mAh की बैटरी है जो कि 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें MediaTek Helio G100 प्रोसेसर दिया गया है। यह टैबलेट एलटीई और वाई-फाई दोनों का सपोर्ट करता है। आइए OnePlus Pad Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus Pad Lite Price

OnePlus Pad Lite के 6GB+128GB वाई-फाई मॉडल की कीमत 15,999 रुपये और 8GB+128GB LTE मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है। 2 हजार रुपये स्पेशल लॉन्च ऑफर और 1 हजार रुपये डिस्काउंट कीमत 12,999 और 14,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा चुनिंदा बैंक से 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी है। Pad Lite बिक्री के लिए OnePlus की आधिकारिक साइट, OnePlus स्टोर ऐप, OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर, अमेजन, फ्लिपकार्ट, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स, बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य रिटेल पार्टनर्स पर 1 अगस्त 12 बजे से उपलब्ध होगा।

OnePlus Pad Lite Specifications, Features

OnePlus Pad Lite में 11 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,920x1,200 पिक्सल्स, 90Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स ग्लोबल पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए TÜV Rheinland का फ्लिकर-फ्री और लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन मिला है। इस टैबलेट में MediaTek Helio G100 6nm प्रोसेसर के साथ Arm Mali-G57 MC2 दिया गया है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15.0.1 पर काम करता है। इस टैबलेट में 6GB/8GB LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad Lite के रियर में 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फेशियल रिकोग्निशन फीचर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की लंबाई 254.91 मिमी, चौड़ाई 166.46 मिमी, मोटाई 7.39 मिमी और वजन लगभग 530 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G LTE (ऑप्शनल), वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4 और  यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस टैबलेट में 9340mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 

Advertisement

OnePlus Pad Lite की कीमत कितनी है?

OnePlus Pad Lite के 6GB+128GB वाई-फाई मॉडल की कीमत 15,999 रुपये और 8GB+128GB LTE मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है।

OnePlus Pad Lite में कौन सा प्रोसेसर है?

OnePlus Pad Lite में MediaTek Helio G100 6nm प्रोसेसर के साथ Arm Mali-G57 MC2 दिया गया है।

Advertisement

OnePlus Pad Lite में कैसी डिस्प्ले है?

OnePlus Pad Lite में 11 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।

OnePlus Pad Lite में कितनी बड़ी बैटरी है?

OnePlus Pad Lite में 9340mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.