8200mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले, Android 12 के साथ Nokia T21 धांसू टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत

इसमें 64GB और 128GB की स्टोरेज मिलती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 नवंबर 2022 10:57 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट में UNISOC T612 चिपसेट दिया गया है।
  • टैबलेट में 10.36 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Nokia T21 टैब में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा मिलता है जिसके साथ LED फ्लैश भी है।

HMD Global ने Nokia ब्रैंडिंग के तहत अपना नया टैबलेट Nokia T21 लॉन्च कर दिया है। कंपनी इस टैबलेट को कुछ महीने पहले ही घोषित कर चुकी थी। अब आखिरकार इसे लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसे टफ एल्यूमीनियम बॉडी में पेश किया है। इसमें 10.36 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। यह एक एलसीडी पैनल है जिसमें 2000 x 1200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है और 400 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। टैबलेट में UNISOC T612 चिपसेट दिया गया है। इसकी कीमत, उपलब्धता और फीचर्स की अन्य जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Nokia T21 टैबलेट की कीमत

Nokia T21 टैब को कंपनी ने इंडोनेशिया में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 3299000 इंडोनेशियन रुपये है। यानि कि भारतीय करेंसी के हिसाब से देखें तो इसे लगभग 17 हजार रुपये में लॉन्च किया गया है। Nokia T21 को सिंगल कलर में लॉन्च किया गया है, और यह ग्रे कलर में उपलब्ध है। डिवाइस की सेल दिसंबर में शुरू होगी, ऐसा कहा गया है। 
Advertisement
 

Nokia T21 टैबलेट के स्पेसफिकेशंस

Nokia T21 टैबलेट में, जैसा कि पहले बताया गया है, 10.36 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। यह एक एलसीडी पैनल है जिसमें 2000 x 1200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है और 400 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। टैबलेट में UNISOC T612 चिपसेट दिया गया है। यह एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। साथ में Mali-G57 GPU भी इसमें मिलता है। चिपसेट को 4GB रैम के साथ पेअर किया गया है। इसमें 64GB और 128GB की स्टोरेज मिलती है। माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इंडोनेशिया में इसे 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में ही लॉन्च किया है। 

कैमरा फीचर्स की बात करें तो टैब में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा मिलता है जिसके साथ LED फ्लैश भी है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। डिवाइस को धूल और पानी से बचाव के लिए IP52 रेट किया गया है। इसके ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें यह एंड्रॉयड 12 पर चलता है। कंपनी ने इसके साथ 2 साल तक एंड्रॉयड अपग्रेड और तीन साल मासिक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इसमें 8,200mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia T21, Nokia T21 price, Nokia T21 specifications

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.