Nokia T20 टैबलेट भारत में भी होगा लॉन्च, मिला BIS सर्टिफिकेशन!

Nokia T20 टैबलेट सबसे पहले जुलाई में सामने आया था, जिसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन UAE और UK रिटेलर के माध्यम से ऑनलाइन लीक हुए थे।

Nokia T20 टैबलेट भारत में भी होगा लॉन्च, मिला BIS सर्टिफिकेशन!
ख़ास बातें
  • Nokia T20 टैबलेट 6 अक्टूबर को होगा लॉन्च
  • लॉन्च इवेंट होंगे वर्चुअली आयोजित
  • Nokia T20 में मिल सकता है 10.36 इंच का डिस्प्ले
विज्ञापन
Nokia T20 टैबलेट 6 अक्टूबर यानी कल आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, ग्लोबल लॉन्च के बाद जल्द ही Nokia लाइसेंस कंपनी HMD Global का यह टैबलेट भारत में भी दस्तक देने वाला है। जी हां, लेटेस्ट लीक के अनुसार इस टैबलेट को Bureau of Indian Standards (BIS) का सर्टिफिकेशन प्राप्त हो गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि यह टैबलेट जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। बता दें, यह टैबलेट सबसे पहले जुलाई में सामने आया था, जिसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन UAE और UK रिटेलर के माध्यम से ऑनलाइन लीक हुए थे।

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि Nokia T20 टैबलेट को Bureau of Indian Standards (BIS) का सर्टिफिकेशन प्राप्त हो गया है। दो मॉडल नंबर TA-1392 और TA-1397 को बीआईएस सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। हालांकि, बीआईएस सर्टिफिकेशन के जरिए टैबलेट के किसी प्रकार के स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने नहीं आती है, लेकिन इससे यह तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। ग्लोबली इसे कल यानी 6 अक्टूबर को लॉन्च कर दिया जाएगा।
 

Nokia T20 price (expected)

यह टैबलेट सबसे पहले जुलाई में सामने आया था, जिसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन यूके रिटेलर के माध्यम से ऑनलाइन लीक हुए थे। नोकिया टी20 टैबलेट की कीमत Wi-Fi only वेरिएंट के लिए GBP 185 (roughly Rs. 18,600) हो सकती है, जबकि  Wi-Fi + Cellular वेरिएंट की कीमत GBP 202 (लगभग 20,300 रुपये) होगी।
 

Nokia T20 specifications (expected)

इस टैबलेट में 10.36 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद होगा। रिटेल लिस्टिंग के जरिए संकेत मिले हैं कि नोकिया टी20 टैबलेट में ब्लू कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।

आपको बता दें, दो टैबलेट मॉडल नंबर TA-1392 और TA-1397 के साथ रशियन सर्टिफिकेशन साइट पर जून में स्पॉट किए गए थे। माना जा रहा है कि यह नोकिया टी20 टैबलेट्स के दो वेरिेंट्स हो सकते हैं।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  2. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  3. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  4. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  5. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  6. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  7. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  8. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  10. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »