8,200mAh बैटरी व 2K डिस्प्ले के साथ Nokia T20 टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत

Nokia T20 टैबलेट की कीमत EUR 199 (लगभग 17,200 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें टैबलेट का Wi-Fi only variant मिलता है। टैबलेट के Wi-Fi + 4G मॉडल की कीमत EUR 239 (लगभग 20,600 रुपये) है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2021 17:51 IST
ख़ास बातें
  • Nokia T20 टैबलेट Unisoc T610 प्रोसेसर से लैस है
  • नोकिया टी20 टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है
  • टैब जल्द भारत में होगा लॉन्च
Nokia T20 टैबलेट को बुधवार Nokia brand लाइसेंस HMD Global के लेटेस्ट टैबलेट के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। Nokia टैबलेट में 2K डिस्प्ले और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। टैबलेट में डुअल माइक्रोफोन और स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन की करें, तो नोकिया टी20 टैबलेट में 4 जीबी रैम, गूगल किड्स स्पेस और पूरे दिन चलने वाली बैटरी लाइफ मिलती है। एचएमडी ग्लोबल ने रग्ड केस, रग्ड केस + फ्लिप कवर और नोकिया माइक्रो ईयरबड्स प्रो का भी ऐलान किया है, यह तीनों एक्सेसरीज़ को खासतौर पर नोकिया टी20 टैबलेट के लिए डिज़ाइन किया गया है।
 

Nokia T20 price, availability

Nokia T20 टैबलेट की कीमत EUR 199 (लगभग 17,200 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें टैबलेट का Wi-Fi only variant मिलता है। टैबलेट के Wi-Fi + 4G मॉडल की कीमत EUR 239 (लगभग 20,600 रुपये) है। आने वाले दिनों में यह टैबलेट पहले यूरोप में दस्तक देगा। भारत लॉन्च को लेकर फिलहाल किसी प्रकार का ऐलान नहीं किया है। एचएमडी ग्लोबल ने अपनी प्रेस ब्रिफिंग में कंफर्म किया है कि नोकिया टी20 भारतीय मार्केट में भी जल्द लॉन्च किया जाने वाला है।
Advertisement
 

Nokia T20 specifications

नोकिया टी20 टैबलेट Android 11 पर काम करता है और वादा किया गया है कि इसमें दो साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स प्राप्त होंगे। टैबलेट में 10.4 इंच के 2K (1,200x2,000 पिक्सल) in-cell डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 400 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस मौजूद है। टैबलेट ऑक्टा-कोर Unisoc T610 चिपसेट से लैस है, जिसके साथ 3 जीबी और 4 जीबी रैम विकल्प मिलते हैं।

फोटोग्राफी के लिए नोकिया टी20 में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा इसमें मौजूद है। रियर कैमरा पैनल के साथ एलईडी फ्लैश मौजूद है।
Advertisement

स्टोरेज की बात करें, तो इसमें 32 जीबी और 64 जीबी विकल्प मिलता है। इस टैब की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 4G LTE (optional),  Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ वी5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। टैबलेट में स्टीरियो स्पीकर के साथ एम्पलीफायर दिया गया है।
Advertisement

नोकिया टी20 टैबलेट में 8,200mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 15 वॉट के चार्जर के जरिए चार्ज किया जा सकता है। हालांकि, बॉक्स में 10 वॉट चार्जर मौजूद है। टैबलेट में सिंगल चार्ज पर ऑल-डे बैटरी लाइफ मिलती है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Good battery life
  • Promised software and security updates
  • 3.5mm headphone jack
  • Bad
  • Slow charging
  • Slow face recognition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.40 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी610

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2000x1200 पिक्सल

रैम

3 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8200 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  4. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  3. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  6. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  9. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  10. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.