Motorola ने आज भारतीय बाजार में नया टैबलेट Moto Pad 70 Groove लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Motorola
Moto Pad 70 Groove में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Motorola ने आज भारतीय बाजार में नया टैबलेट Moto Pad 70 Groove लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है। यह फोन टैबलेट 45W TurboPower चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 10,200mAh की बैटरी से लैस किया गया है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यहां हम आपको Moto Pad 70 Groove के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Moto Pad 70 Groove की 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹33,999 है। यह टैबलेट बिक्री के लिए मोटोरोला की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह टैबलेट सिर्फ पैंटोन ब्लू सर्फ कलर में खरीदा जा सकता है।
Moto Pad 70 Groove में 12.1 इंच की 2.5K LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2560x1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस है। डिस्प्ले डॉल्बी विजन, HDR10 और DCI-P3 कलर गेमट का सपोर्ट करती है। इस टैबलेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ इंटीग्रेटेड Arm Mali-G615 MC2 GPU है। इसमें 8GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह टैबलेट डॉल्बी एटम्स के साथ 9 यूनिट JBL Pro स्पीकर सिस्टम से लैस है। इसमें 10,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 16 के साथ आता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad 70 Groove के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की लंबाई 278.8 मिमी, चौड़ाई 181.1 मिमी, मोटाई 6.8 मिमी और वजन 775 ग्राम है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप सेंसर और एंबिएंट लाइट सेंसर दिया गया है। डिस्प्ले TÜV Rheinland फ्लिकर फ्री, TÜV Rheinland फुल केयर डिस्प्ले सर्टिफिकेशन, TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आती है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP52 रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट