Microsoft Surface Go 3 टैबलेट लेटेस्ट Windows 11 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Surface Go 3 को 10वीं जेनरेशन के Intel Core i3 प्रोसेसर के माध्यम से 60 प्रतिशत तेज परफॉर्मेंस देने के लिए रेट किया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 नवंबर 2021 11:50 IST
ख़ास बातें
  • Microsoft Surface Go 3 काफी हद तक Surface Go 2 से मिलता-जुलता है।
  • इसमें 10.5-इंच का टच डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 3:2 है।
  • भारत में Surface Go 3 की कीमत 57,999 रुपये रखी गई है।
Surface Go 3 को बुधवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया। इसे विंडोज 11 के साथ प्रीलोडेड माइक्रोसॉफ्ट के पहले डिवाइस के रूप में लॉन्च किया गया है। सितंबर में Surface Laptop Studio, Surface Pro 8, और Surface Duo 2 के साथ नए Surface Go मॉडल को पेश किया गया था। मौजूदा Surface Go 2 के अपग्रेड के रूप में, Surface Go 3 को 10वीं जेनरेशन के Intel Core i3 प्रोसेसर के माध्यम से 60 प्रतिशत तेज परफॉर्मेंस देने के लिए रेट किया गया है। हालाँकि टैबलेट में इसके बेस वेरिएंट के लिए एक Intel Pentium Gold ऑप्शन भी है। Surface Go 3 का डिजाइन Surface Go 2 के जैसा ही है। यह 3:2 डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ 1080p कैमरे हैं।
 

Surface Go 3 price in India, availability

भारत में Surface Go 3 की कीमत 57,999 रुपये रखी गई है। कॉन्फ़िगरेशन के तौर पर इसमें 10 वीं जेनरेशन का इंटेल पेंटियम गोल्ड प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB SSD शामिल है। टैबलेट Amazon के माध्यम से देश में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को 9,699 रुपये का एक कॉम्प्लिमेंट्री Surface Pen मिलेगा। साधारण तौर पर यह 23 नवंबर से ई-कॉमर्स साइट से उपलब्ध होगा।

भारत में बिजनेस कस्टमर Surface Go 3 को 42,999 रुपये से खरीद सकते हैं। इसमें 10 वीं जेनरेशन का इंटेल पेंटियम गोल्ड है, साथ में 4GB रैम और 64GB eMMC है। 10 वीं जेनरेशन के Intel Core i3 प्रोसेसर, 4GB रैम और 64GB eMMC के साथ भी एक ऑप्शन है, जिसकी कीमत 47,999 रुपये है। 10वीं पीढ़ी के Intel Core i3 प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB SSD के साथ टॉप-ऑफ़-द-लाइन वर्जन की कीमत 62,999 रुपये है। कमर्शिअल SKU दिसंबर से अथॉराइज्ड री-सैलरों द्वारा उपलब्ध होंगे। Surface Go 3 की शुरुआत अमेरिका में 399 डॉलर (करीब 29,700 रुपये) से हुई।
 

Surface Go 3 specifications

हार्डवेयर की बात करें तो Microsoft Surface Go 3 काफी हद तक Surface Go 2 से मिलता-जुलता है। इसमें 10.5-इंच का टच डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 3:2 है। टैबलेट आगे और पीछे 1080p कैमरों के साथ आता है और डॉल्बी ऑडियो साउंड टेक्नोलॉजी से लैस है। इसके अलावा, बेहतर वीडियो चैटिंग एक्सपीरियंस के लिए स्टूडियो माइक्रोफोन भी हैं।
Advertisement

सरफेस गो 3 ऑप्शनल LTE एडवांस के साथ आता है जो तेज कनेक्टिविटी सपोर्ट दे पाएगा। टैबलेट Surface Go Signature Type Cover को भी सपोर्ट करता है जो टचपैड के साथ डिटेचेबल कीबोर्ड की तरह काम करता है।
Microsoft ने अपने नवीनतम सॉफ्टवेयर का अनुभव देने के लिए सरफेस गो 3 पर विंडोज 11 को प्रीलोड किया है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smart design, good build quality
  • Bright and responsive display
  • High-quality webcam
  • Decent overall performance
  • Bad
  • Weak battery life
  • Not the best value
  • Handicapped without expensive accessories
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.50 इंच

प्रोसेसर

इंटेल पेंटियम गोल्ड 6500वाई

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1920x1280 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 11

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.