माइक्रोमैक्स कैनवस लैपटैब अब विंडोज 10 के साथ आएगा, कीमत 14,999 रुपये

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 14 सितंबर 2015 11:55 IST
माइक्रोमैक्स का टू-इन-वन डिवाइस कैनवस लैपटैब अब विंडोज 10 के साथ आएगा। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। कैनवस लैपटैब एक हाइब्रिड डिवाइस है जिसका इस्तेमाल लैपटॉप या टैबलेट की तरह किया जा सकता है। डिवाइस के विंडोज 10 वर्ज़न के लिए कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह 14,999 रुपये में ही मिलेगा।

माइक्रोमैक्स कैनवस लैपटैब (रिव्यू पढ़ें) को इस साल अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था। विंडोज 10 वर्ज़न वाले डिवाइस के स्पेसिफिकेशन विंडोज 8.1 मॉडल जैसे ही हैं। विंडोज 7 और विंडोज 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले कैनवस लैपटैब के यूज़र एक बात का ध्यान रखें कि वे भी अपने सिस्टम को विंडोज 10 में अपग्रेड कर सकते हैं। यह जानकारी अप्रैल महीने में ही माइक्रोमैक्स ने दी थी।

माइक्रोमैक्स कैनवस लैपटैब एक सिंगल सिम डिवाइस है। इसमें 10.1 इंच का आईपीएस डबल्यूएक्सजीए (1280x800 pixels) रिज़ॉल्यूश डिस्प्ले है। इसमें 1.33 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर इंटल एटम ज़ेड3735एफ प्रोसेसर के साथ 2जीबी का रैम है। डिवाइस की इनबिल्ट स्टोरेज 32जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस डिवाइस को खरीदने वाले यूज़र को माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड स्टोरेज वनड्राइव पर 1टीबी का डेटा मुफ्त मिलेगा।

माइक्रोमैक्स कैनवस लैपटैब में 2 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा है व इसमें 7700एमएएच की बैटरी है। डिवाइस की बैटरी के 10 घंटे चलने का दावा किया गया है। इसका डाइमेंशन 210.8x124.2x9.95 मिलीमीटर है और वज़न 1.1 किलोग्राम। यह ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो डिवाइस वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, यूएसबी और 3जी सपोर्ट के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.