भारत का अपना सस्ता टैबलेट Milkyway लॉन्च, 4GB रैम, 64GB स्टोरेज के साथ BharatGPT AI सपोर्ट भी!

Milkyway में 8 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 फरवरी 2024 12:51 IST
ख़ास बातें
  • Milkyway टैबलेट में 5100 mAh बैटरी है।
  • कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE के साथ ही Bluetooth 5.0 का है सपोर्ट।
  • टैबलेट की कीमत 8,400 रुपये के करीब रहेगी।

Milkyway में 8 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: X/image shared by Ajai Chowdhry

एपिक फाउंडेशन ने एंड्रॉयड टैबलेट Milkyway को लॉन्च किया है जो कि पहला डिजाइंड इन इंडिया (Designed in India) टैबलेट है। इसका खास फीचर ये है कि यह BharatGPT AI फीचर्स को भी सपोर्ट करता है। इस टैबलेट को एजुकेशन सेक्टर को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। टैबलेट में 8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह MediaTek चिपसेट के साथ आता है। डिवाइस में 4 जीबी रैम, और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। आइए जानते हैं इसके बारे में अन्य डिटेल्स। 

HCL को-फाउंडर डॉक्टर अजय चौधरी, और अर्जुन मल्होत्रा के नेतृत्व वाली EPIC Foundation एक नॉट-फॉर-प्रोफिट ऑर्गेनाइजेशन है जिसने भारत में अपना पहला टैबलेट Milkyway पेश किया है। CNBCTV18 के अनुसार, टैबलेट VVDN Technologies, MediaTek India, और CoRover.ai. का साझा प्रयास है। कंपनी का कहना है कि उनका मकसद ऐसा टैबलेट लॉन्च करना था जो कि रिपेयर भी किया जा सके, और अपग्रेड भी किया जा सके। टैबलेट को आत्मनिर्भर भारत अभियान की दृष्टि से भी खासतौर पर डिजाइन किया गया है। जिसमें कि ऐसे कॉम्पोनेंट्स लगे हैं जो आसानी से बदले जा सकते हैं, और अपग्रेड भी किए जा सकते हैं। BharatGPT वर्चुअल असिस्टेंट का सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। जिससे कि डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा मिलेगा, और विभिन्न भाषाओं का सपोर्ट भी इसमें मिलेगा। 
 

Milkyway Tablet specifications

Milkyway में 8 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसे रिप्लेस किया जा सकता है। इसका रिजॉल्यूशन 800x1280 पिक्सल है। फ्रंट में यहां 3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। जबकि रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। टैबलेट के अन्य स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें MediaTek 8766A प्रोसेसर दिया गया है। जिसके साथ में 4GB रैम, और 64GB स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को एक्सपेंड भी किया जा सकता है। यह टैबलेट Android 13 ओएस पर रन करता है। 

Milkyway टैबलेट में 5100 mAh बैटरी है। इसे भी रिप्लेस किया जा सकता है। यह कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE के साथ ही Bluetooth 5.0 के सपोर्ट के साथ आता है। 
 

Milkyway Tablet Price

शिक्षण संस्थानों में टैबलेट का डिस्ट्रीब्यूशन IRIS करेगी, जिसके चेयरमैन संजीव कृष्णन के अनुसार, टैबलेट अगले दो महीनों के भीतर मार्केट में उपलब्ध हो जाएगा। इसकी कीमत अभी अधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है। लेकिन कहा गया है कि टैबलेट की कीमत 8,400 रुपये के करीब रहेगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  15. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.