7700mAh बैटरी, 8GB RAM के साथ Lenovo Tab P11 5G पहला प्रीमियम एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, जानें खासियतें

Lenovo Tab P11 5G  में 11 इंच की 2K IPS टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। यह लैपटॉप डिस्प्ले के लिए Dolby विजन सपोर्ट के साथ आता है और स्पेटिएल ऑडियो के लिए Dolby Atmos का सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जनवरी 2023 12:49 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Tab P11 5G में 11 इंच की 2K IPS टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है।
  • Lenovo Tab P11 5G के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है।
  • Lenovo ने आज अपना पहला प्रीमियम 5G टैबलेट Tab P11 5G पेश कर दिया है।

Lenovo Tab P11 5G में 11 इंच की 2K IPS टचस्क्रीन डिस्प्ले है।

Photo Credit: Lenovo

ग्लोबल टेक दिग्गज Lenovo ने आज अपना पहला प्रीमियम 5G टैबलेट Tab P11 5G पेश कर दिया है। यह टैबलेट सब-6GHz 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है, जिसे यूजर्स हाई स्पीड कनेक्टिविटा का लाभ ले पाएंगे और आराम से हाइब्रिड वर्क, लर्निंग और एंटरटेनमेंट मिलेगा। यहां हम आपको लेनोवो के इस टैबलेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Lenovo Tab P11 5G की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Lenovo Tab P11 5G के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। वहीं इसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। उपलब्धता की बात करें तो यह टैबलेट बिक्री के लिए lenovo.com और Amazon पर उपलब्ध होगा।
 

Lenovo Tab P11 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Lenovo Tab P11 5G  में 11 इंच की 2K IPS टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। यह लैपटॉप डिस्प्ले के लिए Dolby विजन सपोर्ट के साथ आता है और स्पेटिएल ऑडियो के लिए Dolby Atmos का सपोर्ट करता है। आंखों की खास सुरक्षा के लिए यह टीवी TÜV Rheinland से सर्टिफाइड है। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह टैबलेट Qualcomm Snapdragon 750G 5G Mobile प्लेटफॉर्म पर काम करता है, जिसके साथ इंटीग्रेटेड Adreno 619 GPU दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 7700mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 12 घंटे तक काम कर सकती है। बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 3 घंटे का समय लगता है।

स्टोरेज की बात करें तो इस टैबलेट में 6GB और 8GB RAM का ऑप्शन है। वहीं स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB का ऑप्शन है। इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ा सकते हैं। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Lenovo Tab P11 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 2x, Array माइक्रोफोन, 4 साइड JBL स्पीकर्स, लेनोवो प्रीमियम ऑडियो सॉल्युशन डिजाइन मिलता है।
Advertisement

Lenovo India में टैबलेट और स्मार्ट डिवाइस हेड सुमति सहगल ने कहा कि “2023 में हम उम्मीद करते हैं कि 5G यूजर्स को बेहतर फीचर्स मिल पाएं। यह फास्ट, बेहतर कनेक्टेड और ज्यादा रियल एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए भारत में उपलब्ध है। हम अपने पहले एंड्रॉयड टैबलेट को 5जी कनेक्टिविटी के साथ पेश करने के लिए खुश हैं जो कि यूजर्स के लिए हाइब्रिड लाइफस्टाइल के लिए बेस्ट है, जिसमें वीडियो स्ट्रीमिंग, डिजिटल कंटेंट तैयार करना के साथ काम और पढ़ाई दोनों के लिए उचित विकल्प है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2000x1200 पिक्सल

रैम

6 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7700 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.