Lenovo Tab P11 Pro स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Lenovo Tab P11 Pro की कीमत भारत में 44,999 रुपये सेट की गई है। यह स्लेट ग्रे कलर वेरिएंट में आया है, जिसकी सेल 14 फरवरी की मध्यरात्रि से Amazon, Flipkart और Lenovo.com पर शुरू होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 फरवरी 2021 18:50 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Tab P11 Pro में दिया गया है 13 मेगापिक्ल का कैमरा
  • लेनोवो टैब पी11 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर से है लैस
  • लेनोवो टैब पी11 प्रो की सेल 14 फरवरी से होगी शुरू

टैब सिंगल चार्ज पर 15 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक डिलीवर करता है

Lenovo Tab P11 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि मार्केट में मौजूदा Samsung Galaxy Tab S7 और Apple iPad Air (2020) को टक्कर देगा। फ्लैगशिप टैबलेट को Lenovo Tab M10 HD Gen 2 के साथ पेश किया गया है, जो कि ग्लोबली पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च हुआ था। लेनोवो टैब पी11 प्रो ओलेड डिस्प्ले के साथ डॉल्बी विज़न और HDR सपोर्ट से लैस है। इस टैबलेट में इंस्टेंट अनलॉकिंग के लिए इन-बिल्ट time-of-flight (ToF) सेंसर्स दिए गए हैं। लेनोवो टैब पी11 प्रो के साथ ऑप्शनल कीबोर्ड कवर भी दिया गया है, जो कि इसे 2 इन 1 डिवाइस बनाता है। इसके अलावा इसमें यूनिबॉडी मेटल डिज़ाइन दिया गया है।
 

Lenovo Tab P11 Pro price in India, launch offer

Lenovo Tab P11 Pro की कीमत भारत में 44,999 रुपये सेट की गई है। यह स्लेट ग्रे कलर वेरिएंट में आया है, जिसकी सेल 14 फरवरी की मध्यरात्रि से Amazon, Flipkart और Lenovo.com पर शुरू होगी। यह ऑफलाइन रीटेल माध्यम पर भी जल्द ही उपलब्ध होगा। इंट्रोडक्ट्री लॉन्च ऑफर की बात करें, तो इसमें लेनोवो टैब पी11 प्रो कीबोर्ड कवर के साथ 49,999 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। आपको बता दें, यह ऑफर केवल शुरुआती 30 दिन तक के लिए ही उपलब्ध है।

Lenovo Tab P11 Pro को पिछले साल ग्लोबली लॉन्च किया गया था, इसकी कीमत EUR 699 (लगभग 61,500 रुपये) थी।
 

Lenovo Tab P11 Pro specifications

टैब पी11 प्रो एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। इसमें 11.5 इंच WQXGA (2,560x1,600 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले के साथ 500 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस और 100 प्रतिशत sRGB कलर गामुट मौजूद है। डिस्प्ले के साथ डॉल्बी विज़न और एचडीआर सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा लेनोवो टैब पी11 प्रो में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर मौजूद है, इसके साथ Adreno 619 जीपीयू, 6 जीबी LPDDR4x रैम और 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज मौजूद है।

Lenovo ने इसमें फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का इन्फ्ररेड (IR) कैमरा सेंसर दिया गया है। टैबलेट में डुअल रियर कैमरा सेंसर मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और इसके साथ वाइड-एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है।

लेनोवो टैब पी11 प्रो 4जी एलटीई सपोर्ट व सिम कार्ड स्लॉट के साथ आता है। अन्य कनेक्टिविटी विकल्प में Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।
Advertisement

टैबलेट में ऑप्शनल लेनोवो Precision Pen 2 stylus सपोर्ट दिया गया है, जो कि 4,096 लेवल प्रेशर और टिल्ट डिटेक्शन के साथ आता है। इसमें 60एमएएच की बैटरी इनबिल्ट दी गई है, जो कि 100 घंटे तक की यूसेज प्रदान करती है। हालांकि, लेनोवो ने फिलहाल Precision Pen 2 stylus की कीमत व उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है।

ऑप्शन स्टायलस के साथ, लेनोवो टैब पी11 प्रो कीबोर्ड कवर सपोर्ट के साथ भी आया है, जो कि 18mm पिंच और 1.3mm की ट्रेवल के साथ आता है। कवर में फ्री-स्टॉप हींज दिया गयया है, जो कि टैबलेट को जीरो से 165 डिग्री तक एंगल देता है। टैबलेट में प्रीलोडेड Microsoft Office ऐप्स दिए गए है, जो कि बेहतर प्रोडक्टिविटी प्रदान करता है।
Advertisement

Lenovo Tab P11 Pro में तीन अलग मोड्स भी दिए गए हैं, टाइपिंग के लिए कीबोर्ड मोड, मल्टीमीडिया वॉचिंग के लिए स्टैंड मोड और वेब ब्राउज़िंग के लिए हैंडहेल्ड मोड मौजूद है। टैबलेट में रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है और यह सिंगल चार्ज पर 15 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक डिलीवर करता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस साउंड टेक्नोलॉजी द्वारा ऑप्टिमाइज़ 2.5cc चेंबर्स के साथ क्वाड JBL स्पीकर दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim, good build quality
  • Vibrant display with thin bezels
  • Optional keyboard accessory has a trackpad
  • Good battery life
  • Fingerprint scanner
  • Bad
  • No bundled stylus or keyboard cover
  • No headphone jack
  • Not recommended for productivity
  • Software is stuck on Android 10
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

6 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8600 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11x 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, 7,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. लॉन्च से पहले Galaxy A57 और Galaxy A37 की पहली झलक, TikTok वीडियो वायरल
  3. 6 हजार सस्ता खरीदें OnePlus का 5500mAh, 80W चार्जिंग वाला फोन! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro, X8 Pro Max का आज भारत में लॉन्च, 12GB रैम, 50MP डुअल कैमरा के साथ प्राइस लीक!
  2. Samsung Galaxy M17e 5G भारत में लॉन्च: 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी के साथ आया नया बजट फोन
  3. दुनिया का पहला रोबोट गिरफ्तार? महिला को डराया, जानें फिर पुलिस ने क्या किया
  4. सिर्फ गेम नहीं था Pokemon Go, अनजाने में यूजर्स बना रहे थे असली दुनिया का मैप
  5. Nothing Phone 4a vs Oppo Reno 15C 5G vs OnePlus Nord 5: देखें 40K में कौन सा है बेस्ट?
  6. ह्यूमनॉइड रोबोट बनाएंगे BMW की इलेक्ट्रिक कारें, फैक्ट्री में काम हुआ शुरू
  7. 6 हजार सस्ता खरीदें OnePlus का 5500mAh, 80W चार्जिंग वाला फोन! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट
  8. Google Maps पर Ask Maps फीचर कैसे करें उपयोग
  9. 84 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री Netflix, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला Airtel का धांसू प्लान!
  10. IPL 2026 देखें घर पर बड़ी स्क्रीन पर, मात्र 21 हजार से भी सस्ता मिल रहा 50 इंच Smart TV
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.