itel Vista Tab 30: 7000mAh बैटरी, 11 इंच डिस्प्ले वाला बजट टैबलेट हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

itel ने भारत में Vista Tab 30 लॉन्च किया है, जो डुअल कनेक्टिविटी और FHD डिस्प्ले के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2025 18:01 IST
ख़ास बातें
  • itel Vista Tab 30 में Cellular और WiFi दोनों सपोर्ट
  • टैबलेट के साथ फ्री लेदरबैक कवर दिया जा रहा है
  • 11-इंच FHD डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी दी गई है

itel Vista Tab 30 की कीमत भारत में 11,999 रुपये रखी गई है

Photo Credit: itel

itel ने भारत में अपना नया टैबलेट Vista Tab 30 लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट स्टूडेंट्स, वर्किंग प्रोफेशनल्स और एंटरटेनमेंट यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक, Vista Tab 30 डुअल कनेक्टिविटी यानी Cellular + WiFi सपोर्ट के साथ आता है और इस प्राइस रेंज में ऐसा फीचर देने वाला यह भारत में इकलौता टैबलेट है। इसमें 11-इंच का FHD डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज और 7000mAh की बैटरी दी गई है। 

Vista Tab 30 की कीमत भारत में 11,999 रुपये रखी गई है और यह Space Grey और Sky Blue कलर ऑप्शन्स में रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। इसके साथ कंपनी एक फ्री लेदरबैक कवर भी दे रही है, जिसकी कीमत 1,999 रुपये बताई गई है। कंपनी के मुताबिक, सब-15 हजार रुपये के टैबलेट सेगमेंट में यह फीचर आमतौर पर नहीं मिलता। 

itel Vista Tab 30 का डिजाइन 8mm स्लिम मेटैलिक बॉडी के साथ आता है, जिसे डेली यूज और पोर्टेबिलिटी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें 11-इंच का FHD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1900 x 1200 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 450 निट्स बताई गई है। ऑडियो के लिए इसमें क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं। टैबलेट में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जर के साथ आती है। कैमरा सेक्शन में रियर पर 8MP और फ्रंट पर 5MP कैमरा मिलता है।

परफॉर्मेंस के लिए itel डिवाइस में Unisoc T606 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB रैम और 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है, यानी कुल 12GB रैम का दावा कंपनी करती है। स्टोरेज 128GB दी गई है। टैबलेट में itel का इन-बिल्ट AI Voice Assistant मौजूद है और यह Learning Center (K–12 कंटेंट), iPulse Kids Space और Screen Projection जैसे प्री-लोडेड ऐप्स के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर्स इसे स्टडी, वर्क और फैमिली यूज के लिए एक ऑल-राउंड टैबलेट बनाते हैं।

लॉन्च पर itel India के CEO अरिजीत तलपतरा ने कहा, "हमारी जर्नी हमेशा प्रैक्टिकल इनोवेशन के जरिए डिजिटल डिवाइड को कम करने की रही है। Vista Tab 30 इसका एक बेहतरीन उदाहरण है कि हमारे प्रोडक्ट्स नई पीढ़ी के लर्नर्स, क्रिएटर्स और फैमिलीज को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं, जहां भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ डिजाइन और एक्सेसिबिलिटी से समझौता नहीं किया जाता।"

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.