8500mAh बैटरी, 12GB RAM के साथ iQOO Pad Air लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO Pad Air में 11.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1840 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 500 निट्स तक ब्राइटनेस, 3:2 आस्पेक्ट रेशियो और HDR10 है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 मार्च 2024 13:11 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Pad Air के 8/128GB वेरिएंट की कीमत 1,799 युआन (लगभग 20,633 रुपये) है
  • iQOO Pad Air में 11.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • iQOO Pad Air टैबलेट के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

iQOO Pad Air में 8 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: iQOO

iQOO ने चीनी बाजार में नया टैबलेट iQOO Pad Air लॉन्च कर दिया है। iQOO Pad Air में 11.5 इंच की एलसीडी डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8500mAh की बैटरी दी गई है। यह टैबलेट आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड है और बाजार में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यहां हम आपको iQOO Pad Air के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iQOO Pad Air की कीमत


iQOO Pad Air के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 1,799 युआन (लगभग 20,633 रुपये), 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,999 युआन (लगभग 22,953 रुपये), 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2,299 युआन (लगभग 26,434 रुपये) और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 2,599 युआन (लगभग 29,916 रुपये) है। यह ग्रे क्रिस्टल और लैन टिंग जैसे कलर्स में उपलब्ध है। iQOO Pad Air, Vivo Pad Air का रीब्रांडेड वर्जन है, जिसे पिछले साल चीन में पेश किया गया था।


Advertisement
iQOO Pad Air के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


iQOO Pad Air में 11.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1840 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 500 निट्स तक ब्राइटनेस, 3:2 आस्पेक्ट रेशियो और HDR10 है। टैबलेट स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ आता है। इस टैबलेट में 8GB/12GB RAM और 128GB, 256GB या 512GB यूएफएस 3.1 स्टोरेज दी गई है। iQOO Pad Air में 44W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 8500mAh की बैटरी दी गई है। Pad Air में एक सुपर लीनियर क्वाड-स्पीकर सिस्टम है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ओरिजिनओएस 3 पर चलता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस टैबलेट के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो कई शूटिंग मोड और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट iQOO पेंसिल और iQOO कीबोर्ड एयर जैसी एक्सेसरीज का सपोर्ट करता है। डाइमेंशन की बात करें तो टैबलेट की लंबाई 259.743 मिमी, चौड़ाई 176 मिमी, मोटाई 6.67 मिमी और वजन 530 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी और यूएसबी 3.2 जेन 1 शामिल हैं।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.