iQOO Pad 5 Pro, iQOO Pad 5 होंगे बड़ी डिस्प्ले, मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ लॉन्च

iQOO नए गेमिंग टैबलेट पर काम कर रहा है जो कि 2025 की दूसरी छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मई 2025 12:25 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Pad 5 में 12.1 इंच की 2.8K LCD डिस्प्ले मिल सकती है।
  • iQOO Pad 5 Pro में 13 इंच की LCD डिस्प्ले मिल सकती है।
  • iQOO Pad 5 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ चिपसेट मिलेगा।

iQOO Pad 2 Pro में 13 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: iQOO

iQOO नए गेमिंग टैबलेट पर काम कर रहा है जो कि 2025 की दूसरी छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। ब्रांड इस महीने चीन में एक लॉन्च इवेंट में Neo 10 Pro+ फ्लैगशिप फोन को पेश करेगा। उसी इवेंट में नए iQOO Pad 5 सीरीज टैबलेट और iQOO Watch 5 भी दस्तक देगी। वहीं ब्रांड ने Watch 5 के डिजाइन का खुलासा पहले ही कर दिया है। दूसरी ओर लीक में iQOO Pad 5 और Pad 5 Pro के बारे में खुलासा हुआ है।


iQOO Pad 5 Pro, Pad 5 Specifications


आपको बता दें कि iQOO ने बीते साल iQOO Pad 2 सीरीज के टैबलेट लॉन्च किए थे। हालांकि, पोस्टर से पता चला है कि आगामी टैबलेट को Pad 3 और Pad 4 के बजाय Pad 5 सीरीज कहा जाएगा। ब्रांड ने खुलासा किया कि Pad 5 सीरीज बड़ी स्क्रीन पर पीसी-लेवल परफॉरमेंस पेश करेगी, लेकिन स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है। 

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की हालिया वीबो पोस्ट में लॉन्च से पहले खुलासा हो गया है। लीक के अनुसार, iQOO इस साल दो फ्लैगशिप टियर टैबलेट लॉन्च करने का प्लान बना रहा है। iQOO Pad 5 Pro में 13 इंच डिस्प्ले और दूसरे iQOO Pad 5 में 12.1 इंच की डिस्प्ले है। iQOO Pad 5 में 12.1 इंच की 2.8K LCD डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ चिपसेट मिलेगा। यह 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। वहीं बड़े मॉडल में 3.1K रेजॉल्यूशन के साथ 13 इंच की LCD डिस्प्ले  मिल सकती है। इसमें डाइमेंसिटी 9400+v चिपसेट होगा। वहीं 66W फास्ट चार्जिंग होगी। यह मॉडल Vivo Pad 5 Pro पर बेस्ड हो सकता है, जिसमें डाइमेंसिटी 9400 चिप है।


iQOO Watch 5 देगी दस्तक


iQOO Watch 5 में वाइब्रेंट, स्प्लिट-टोन रेड और ब्लू KPL-थीम वाले वॉच फेस के साथ सर्कुलर डायल है। इसमें स्पोर्टी ड्यूल टोन फैब्रिक स्ट्रैप और स्लीक ब्लैक केस है, जो एक बोल्ड और एनर्जेटिक ईस्पोर्ट्स एस्थेटिक है। Watch 5 के स्पेसिफिकेशंस का अभी पता नहीं चला है। हालांकि, यह बीते महीने लॉन्च हुए Vivo Watch 5 के समान होने की संभावना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  4. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  2. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  3. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  10. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.