ऐप्पल ने भारत में आईपैड की कीमतों में की भारी कटौती

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 सितंबर 2016 11:27 IST
ख़ास बातें
  • भारत में आईपैड वेरिएंट की कीमतें कम हो गई हैं
  • ऐप्पल नें 12.9 इंच आईपैड प्रो का 256 जीबी वेरिएंट पेश किया है
  • अब आईपैड के सभी वेरिएंट 32 जीबी बेस स्टोरेज के साथ आते हैं
ऐप्पल ने पिछले हफ्ते ही दो नए आईफोन 7 वेरिएंट लॉन्च किए। इस बार आईफोन 7 की बेस स्टोरेज 32 जीबी है। कंपनी ने बराबरी बनाए रखने के इरादे से अपने अपने आईपैड वेरिएंट के 16 जीबी बेस स्टोरेज को भी खत्म कर दिया है। कंपनी के इस फैसले के तहत अब भारत में आईपैड के अलग-अलग वेरिएंट के दाम घट गए हैं। इससे पहले अमेरिका में आईपैड की कीमतों में कटौती हुई थी।

आईपैड एयर 2 के 'वाई-फाई ओनली' और 'वाई-फाई व सेल्युलर' वेरिएंट में अब 16 जीबी बेस स्टोरेज की जगह 32 जीबी बेस स्टोरेज होगी। ये डिवाइस क्रमशः 31,900 रुपये व 41,900 रुपये पर उपलब्ध होंगे। कंपनी ने 64 जीबी वेरिएंट को बंद कर दिया है।

आईपैड एयर 2 के 'वाई-फाई ओनली' और 'वाई-फाई व सेल्युलर' 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमतों में भी कटौती हुई है। यह कटौती कंपनी द्वारा बेस वेरिएंट में किए गए बदलाव की वजह से है। 'वाई-फाई ओनली' आईपैड एयर 2 के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत अब 39,000 रुपये है। जबकि इससे पहले यह वेरिएंट 45,990 रुपये में उपलब्ध था। वहीं 'वाई-फाई और सेल्युलर' आईपैड एयर का 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब 49,000 रुपये में उपलब्ध है जबकि इससे पहले यह 55,900 रुपये में मिल रहा था।

वहीं आईपैड मिनी के 'वाई-फाई व सेल्युलर' 128 जीबी वेरिएंट की कीमत अब 49,900 रुपये रह गई है जबकि पहले यह 52,900 रुपये में उपलब्ध था। 'वाई-फाई ओनली' 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट टैबलेट की कीमत पहले 28,900 रुपये थी लेकि अब आप सिर्फ 3,000 रुपये और चुकाकर सिर्फ 31,900 रुपये में 32 जीबी 'वाई-फाई ओनली' वेरिएंट पा सकते हैं। इस डिवाइस का भी 64 जीबी वेरिएंट अब उपलब्ध नहीं होगा।
Advertisement
 

वाई-फाई ओनली 9.7 इंच आईपैड प्रो 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब भारत में 61,900 रुपये की जगह 57,900 रुपये में मिलेगा। इसी तरह, 'वाई-फाई और सेल्युलर' 9.7 इंच आईपैड प्रो 128 जीबी वेरिएंट की कीमत अब 73,900 रुपये की जगह 69,900 रुपये होगी। वहीं वाई-फाई ओनली आईपैड प्रो 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब 73,900 रुपये की जगह 65,900 रुपये में मिलेगा। जबकि 'वाई-फाई ओनली' और 'वाई-फाई और सेल्युलर' दोनों के 32 जीबी स्टोरेज वाले 9.7 इंच आईपैड प्रो रिटेल स्टोरज पर बिना किसी बदलाव के 49,900 और 62,000 रुपये में उपलब्ध हैं।
Advertisement

इसके अलावा ऐप्पल ने भारत में 'वाई-फाई ओनली' व 'वाई-फाई और सेल्युलर' 12.9 इंच आईपैड प्रो 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी उपलब्ध कराए हैं। और इनकी कीमत क्रमशः 81,900 रुपये व 93,900 रुपये रखी गई है। 'वाई-फाई ओनली' 32 वेरिएंट टैबलेट की कीमत अब 65,900 रुपये  है जबकि पहले यह 67,900 रुपये में उपलब्ध था। वहीं 128 जीबी स्टोरेज अब 79,900 रुपये की जगह 73,900 रुपये में उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.