आईपैड एयर 2 की कीमत में हुई कटौती

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 मार्च 2016 17:35 IST
ऐप्पल ने सोमवार को हुए लॉन्च इवेंट में नए आईफोन एसई और 9.7 इंच स्क्रीन के छोटे आईपैड प्रो टैबलेट लॉन्च किया। इस लॉन्च के साथ ही ऐप्पल वॉच की कीमत में कटौती का ऐलान भी किया गया। हालांकि, कंपनी ने इस इवेंट में सेकेंड जेनरेशन आईपैड एयर टैबलेट- आईपैड एयर 2 की कीमत में कटौती करने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। ऐप्पल के आईपैड एयर 2 के दामों में भी कटौती हो गई है।

आईपैड एयर 2 को कंपनी ने 2014 में लॉन्च किया था। आईपैड प्रो के लॉन्च के बावजूद कंपनी आईपैड एयर प्रो की बिक्री जारी रखेगी। अब अमेरिका में आईपैड एयर 2 के 16 जीबी वेरिएंट की कीमत 26,000 रुपये (399 डॉलर) होगी। हालांकि अभी तक भारत में आईपैड एयर 2 की नई कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। भारत में 9.7 इंच स्क्रीन वाला आईपैड प्रो अप्रैल की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है।
Advertisement

( यह भी पढ़ें: 9.7 इंच डिस्प्ले वाले आईपैड प्रो की भारत में कीमत और लॉन्च की तारीख जानें )

चौंकाने वाली बात है कि आईपैड एयर 2 के बेस मॉडल की कीमत इससे पहले करीब 33,000 रुपये (499 डॉलर) थी। नई कटौती के बाद अब 64 जीबी वाई-वाई वेरिएंट की कीमत 33,000 रुपये रह गई है। कंपनी की अमेरिका की वेबसाइट पर आईपैड एयर वाई-फाई मॉडल के सिर्फ दो विकल्प ही उपलब्ध हैं। हालांकिस वाई-फाई+एलटीई 16 जीबी वेरिएंट की कीमत वेबसाइट पर पहले की तरह ही करीब 35,300 रुपये (529 डॉलर) है।
Advertisement

खास बात है कि 399 डॉलर की कीमत के साथ 16 जीबी वाई-फाई आईपैड एयर 2 की कीमत 16 जीबी वाले वाई-फाई आईपैड मिनी 4 के बराबर हो गई है। इसके अलावा आईपैड एयर 2 64 जीबी वाई-फाई वेरिएंट और वाई-फाई+एलटीई 16 जीबी वेरिएंट की कीमत भी बराबर ही है। हालांकि, आईपैड मिनी 4 का 128 जीबी वाला एक अतिरिक्त मॉडल को अमेरिका की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया।
Advertisement

ऐप्पल के 9.7 इंच स्क्रीन वाले आईपैड प्रो 32 जीबी (वाई-फाई) वेरिएंट की कीमत 49,900 से शुरू होगी जबके 32 जीबी (वाई-फाई + सेल्युलर) वेरिएंट की कीमत 61,900 रुपये होगी। इसके साथ ही कंपनी ने 8,600 रुपये की कीमत पर ऐप्पल पेंसिल, 13,900 रुपये की कीमत पर स्मार्ट कीबोर्ड, 3,700 रुपये की कीमत पर पॉलीयूरेथेन आईपैड प्रो स्मार्ट कवर, 5200 रुपये की कीमत में सिलिकॉन केस और 2500 रुपये में लाइटनिंग टू एसडी कार्ड कैमरा रीडर का भी खुलासा किया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Tablets, iPad, iPad Air 2, iPad Air 2 Price, iPad Air 2 Price Cut

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.