iPad मिल रहा है सस्ता, 2025 मॉडल पर सीधा Rs 4 हजार का डिस्काउंट!

Apple iPad (11th Gen, 2025) पर Amazon पर डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें बैंक ऑफर के साथ कीमत 30,999 रुपये तक आ सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2026 13:24 IST
ख़ास बातें
  • iPad 11th Gen पर Amazon में 1901 रुपये का डिस्काउंट
  • बैंक ऑफर के साथ कीमत 30,999 रुपये तक जा सकती
  • A16 चिप और 10.9 इंच डिस्प्ले के साथ iPad उपलब्ध

Photo Credit: Apple

iPad (11th Gen, 2025) मॉडल खरीने के इच्छुक ग्राहकों के लिए एक अच्छा ऑफर है। iPad को पिछले साल मार्च में लॉन्च किया गया था और अब इसपर भारी डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है। 2025 iPad को A16 Bionic चिप के साथ पेश किया गया था। इसमें रियर में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 28.6Whr की बैटरी दी गई है जो कि Apple के मुताबिक, WiFi पर वेब सर्फिंग के लिए 10 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। अन्य फीचर्स में स्टीरियो स्पीकर, डुअल माइक्रोफोन, ब्लूटूथ 5.2 और टच आईडी शामिल हैं।

Apple iPad (11th Gen, 2025) discount offer

iPad (11th Gen) के WiFi Only मॉडल के 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon पर लॉन्च प्राइस से 1,901 रुपये कम, यानी 32,999 रुपये में लिस्ट किया है। भारी डिस्काउंट केवल इसी मॉडल व वेरिएंट पर उपलब्ध है। प्राइस डिस्काउंट के ऊपर यदि चुनिंदा बैंक के कार्ड को यूज किया जाए, तो 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट (Axis बैंक कार्ड पर 2,050 रुपये) मिल सकता है, जो इसकी इफेक्टिव कीमत को 30,999 रुपये पर ले आएगा। 

जैसा की हमने बताया iPad (WiFi Only) के 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 34,900 रुपये में पेश किया गया था। खबर लिखते समय तक स्टॉक में केवल ब्लू और येलो कलर ऑप्शन मौजूद थें।

Apple iPad (11th Gen, 2025) specifications

iPad के 11th जनरेशन में 10.9 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले दिया गया है जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स तक है। मॉडल में Apple A16 प्रोसेसर दिया गया है जो 4 GPU कोर और 16 न्यूरल इंजन कोर के साथ 5 कोर CPU है।

Advertisement

कैमरा सेटअप के मामले में Apple iPad के रियर में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसका वजन लगभग 480 ग्राम और मोटाई 7mm है। इसमें 28.6Whr की बैटरी दी गई है जो कि Wi-Fi पर वेब सर्फिंग के लिए 10 घंटे तक के बैकअप का वादा करती है। अन्य फीचर्स में स्टीरियो स्पीकर, डुअल माइक्रोफोन, ब्लूटूथ 5.2 और टच आईडी शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  8. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  9. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.