iBall Slide Elan 4G2 में है 7000 एमएएच बैटरी, जानें कीमत

आईबॉल ने अपना नया टैबलेट स्लाइड इलान 4जी2 लॉन्च कर दिया है। आईबॉल स्लाइड इलान 4जी2 टैबलेट 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। स्लाइड इलान 4जी2 की कीमत 13,999 रुपये है। यह टैबलेट गोल्डन कलर में मिलेगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 12 जून 2017 15:09 IST
आईबॉल ने अपना नया टैबलेट स्लाइड इलान 4जी2 लॉन्च कर दिया है। आईबॉल स्लाइड इलान 4जी2 टैबलेट 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। स्लाइड इलान 4जी2 की कीमत 13,999 रुपये है। यह टैबलेट गोल्डन कलर में मिलेगा।  कंपनी ने अभी iBall Slide Elan 4G2 टैबलेट की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन बताया है कि जल्द ही यह देशभर के रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

आईबॉल स्लाइड इलान 4जी2 में 10.1 इंच ( 800X1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर कॉर्टेक्स ए53 प्रोसेसर है। इस टैबलेट में 2 जीबी रैम है। स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। iBall Slide Elan 4G2 टैबलेट 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है, लेकिन इसमें ईयरपीस नहीं है और यह हेडफोन या ब्लूटूथ हेडसेट के जरिए वॉयस कॉलिंग सपोर्ट करता है। टैबलेट की मोटाई 10.4 मिलीमीटर और वज़न 575 ग्राम है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए स्लाइड इलान 4जी2 में सिंगल एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जबकि सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। टैबलेट में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एफएम रेडियो 4.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी ओटीजी जैसे फ़ीचर हैं। इस टैबलेट में एक 'कास्ट स्क्रीन' फ़ीचर भी है जिससे आप टैबलेट को टीवी या मॉनीटर पर भी देख पाएंगे।

आईबॉल स्लाइड इलान 4जी2 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। टैबलेट को पावर देने के लिए 7000 एमएएच की बैटरी है। इस टैबलेट में एक अतिरिक्त डीसी पिन चार्जिंग स्लॉट है। यह टैबलेट 9 भारतीय रीजनल सिस्टम भाषाओं और 21 भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। टैबेलेट में कई एंटरटेनमेंट, म्यूज़िक और यूटिलिटी ऐप जैसे वर्ड, एक्सेल और पावरपॉइंट ऐप पहले से इंस्टॉल करते हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.10 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

800x1280 पिक्सल

रैम

2 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

स्टोरेज

16 जीबी

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.