आईबॉल ने लॉन्च किया वॉयस कॉलिंग 3जी टैबलेट 5,999 रुपये में

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जनवरी 2016 16:51 IST
आईबॉल ने इस महीने अपना तीसरा टैबलेट 3जी क्यू45आई लॉन्च किया है। इसे 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह डुअल-सिम टैबलेट वॉयस कॉलिंग फ़ीचर से लैस है और यह कई नामी ऑनलाइन रिटेल साइट पर उपलब्ध है।

आईबॉल स्लाइड 3जी क्यू45आई टैबलेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप चलेगा। इसमें 7 इंच का 1024x600 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह 1 गीगाहर्ट्ज़ इंटल एटम एक्स3 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम के साथ आएगा। टैबलेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

टैबलेट में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, साथ में वीजीए फ्रंट कैमरा भी। कनेक्टिविटी की बात करें तो स्लाइड 3जी क्यू45आई टैबलेट 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी, जीपीएस, ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी फ़ीचर से लैस है। डिवाइस में कास्ट स्क्रीन टेक्नोलॉजी के साथ कई भाषाओं का कीबोर्ड है।
 

गौर करने वाली बात है कि इस टैबलेट के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन स्लाइड 3जी क्यू45 वाले ही हैं, फ़र्क एंड्रॉयड वर्ज़न, रैम और प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड का है। पिछले साल मई महीने में आईबॉल ने 3जी क्यू45 लॉन्च किया था। यह एंड्रॉयड 4.4 किटकैट, 512 एमबी रैम और 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आता है।
Advertisement

आईबॉल ने इस महीने भारत में दो और टैबलेट लॉन्च किए थे। आईबॉल स्लाइड 3जी क्यू81 और स्लाइड कडल 4जी स्मार्टफोन क्रमशः 7,999 और 9,999 रुपये में लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  4. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  5. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  6. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  8. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.