HP OmniPad 12 टैबलेट 13MP कैमरा, Snapdragon 6 Gen 3 के साथ लॉन्च, कितनी है कीमत

HP ने भारतीय बाजार में नया टैबलेट HP OmniPad 12 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अगस्त 2026 12:22 IST
ख़ास बातें
  • HP OmniPad 12 में 12 इंच की 2K मल्टी-टच डिस्प्ले दी गई है।
  • HP OmniPad 12 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • HP OmniPad 12 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट है।

HP OmniPad 12 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

Photo Credit: HP

HP ने भारतीय बाजार में नया टैबलेट HP OmniPad 12 लॉन्च कर दिया है। OmniPad 12 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट Qualcomm Adreno GPU के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट से लैस है। इस टैबलेट में 2-सेल 31Wh Li-ion पॉलीमर बैटरी दी गई है। यहां हम आपको HP OmniPad 12 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे है।

HP OmniPad 12 Price 

HP OmniPad 12 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹48,999 और 256GBस्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹54,999 है। यह टैबलेट  डेनिम ब्लू और मीटियोर सिल्वर कलर में उपलब्ध है। इस टैबलेट की बिक्री HP ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट के साथ-साथ रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, विजय सेल्स और HP वर्ल्ड स्टोर्स पर शुरू होगी। यह टैबलेट 1 साल की वारंटी के साथ आता है। लॉन्च ऑफर्स के तहत चुनिंदा बैंक के कार्ड्स से भुगतान पर ₹5,000 कैशबैक मिलेगा।

HP OmniPad 12 Specifications

HP OmniPad 12 में 12 इंच की 2K मल्टी-टच डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2000 x 1200 पिक्सल, 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो, 90Hz रिफ्रेश रेट और 400 निट्स ब्राइटनेस है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ Qualcomm Adreno GPU भी शामिल है। यह एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 8GB LPDDR5-3200 RAM और 128GB / 256GB UFS स्टोरेज दी गई है। यह EPEAT सिल्वर रजिस्टर्ड और एनर्जी स्टार सर्टिफाइड है। टैबलेट के साथ 1-साल की लिमिटेड वारंटी आती है। यह एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, हॉल इफेक्ट सेंसर और एम्बिएंट लाइट सेंसर से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो OmniPad 12 के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए HDR फोटो मोड के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी विकल्पों में Qualcomm WCN6755 Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी टाइप-सी 2.0 पोर्ट, हेडफोन/माइक्रोफोन कॉम्बो जैक शामिल है। इस टैबलेट में 2-सेल 31Wh Li-ion पॉलीमर बैटरी है जो कि HP फास्ट चार्ज के जरिए लगभग 90 मिनट में 0–90% चार्ज हो सकती है। पोगो पिन कनेक्टर के साथ डिटैचेबल सॉफ्ट कवर कीबोर्ड मिलता है। डाइमेंशन के मामले में इस टैबलेट की लंबाई 28.3 सेमी, चौड़ाई 17.81 सेमी, मोटाई 0.73 सेमी और वजन 600 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  8. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.