8300mAh बैटरी वाला टैबलेट Honor Tab X9 Pro हुआ लॉन्च, 11.5 इंच डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत

टैबलेट के रियर में 8MP कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2024 11:33 IST
ख़ास बातें
  • यह Snapdragon 685 चिपसेट से लैस है।
  • टैबलेट 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
  • फ्रंट में यह 5MP कैमरा से लैस है।

Honor Tablet X9 Pro टैबलेट में 11.5 इंच का LCD डिस्प्ले है

Photo Credit: Honor

Honor का लेटेस्ट टैबलेट Honor Tablet X9 Pro मार्केट में आ गया है। टैबलेट में 8000mAh से ज्यादा की बैटरी है। यह Snapdragon 685 चिपसेट से लैस डिवाइस है। टैबलेट में 11.5 इंच का LCD डिस्प्ले पैनल दिया गया है जो 1.07 बिलियन कलर्स, और 2000 × 1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए टैबलेट 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह Honor Pad X9 का सक्सेसर है। आइए जानते हैं नए टैबलेट की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Honor Tablet X9 Pro price

Honor Tablet X9 Pro के 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1099 युआन (लगभग 12,800 रुपये) है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 1499 युआन (लगभग 17,500 रुपये) है। सेल 10 जनवरी से शुरू होगी। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से तीन कलर्स- Azure, Jade Dragon Snow, और Cangshan Gray में खरीदा जा सकेगा। 
Advertisement
 

Honor Tablet X9 Pro specifications

Honor Tablet X9 Pro टैबलेट में 11.5 इंच का LCD डिस्प्ले है जो 1.07 बिलियन कलर्स, और 2000×1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए टैबलेट 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 86% है। कंपनी ने इसका WiFi वेरिएंट अभी लॉन्च किया है। टैबलेट में कई एडवांस्ड फीचर्स जैसे TUV Rheinland सर्टीफिकेशन, AI फेस चेंजिंग डिटेक्शन, AI ऑडियो नोट्स, मल्टी स्क्रीन कॉलेब्रेशन, पेरेंटल रिमोट कंट्रोल आदि भी दिए गए हैं। 

Honor Tablet X9 Pro में Snapdragon 685 चिपसेट दिया गया है। यह ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU से लैस होकर आता है। टैबलेट MagicOS 9.0 पर रन करता है जो कि Android 15 बेस्ड है।  कैमरा की बात करें तो टैबलेट में रियर में 8MP का मेन कैमरा दिया गया है। फ्रंट में यह 5MP कैमरा से लैस है। 
Advertisement

Tablet X9 Pro में 8300mAh की बैटरी मिलती है। साथ में 35W फास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया गया है। चार्जिंग के लिए टैबलेट में USB Type-C पोर्ट दिया गया है। ऑडियो और कनेक्टिविटी के लिए इसमें चार स्पीकर हैं, एक माइक्रोफोन है, WiFi 5 का सपोर्ट, और Bluetooth 5.1 भी दिया गया है। डिवाइस के डाइमेंशन 267.3×167.4×6.77mm हैं, और वजन 457 ग्राम है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.50 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 685 4G Mobile Platform

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2000x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7250 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  2. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  5. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  6. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  7. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  8. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  10. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.