Honor Tablet 10 लॉन्च हुआ 12GB रैम, 10100mAh बैटरी, 66W फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत

Honor Tablet 10 में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 मई 2025 10:35 IST
ख़ास बातें
  • डिवाइस में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिया गया है।
  • Honor Tablet 10 में 12.1 इंच डिस्प्ले दिया गया है।
  • यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आता है।

Honor Tablet 10 में 12.1 इंच डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Honor

Honor की ओर से नया टैबलेट Honor Tablet 10 मार्केट में पेश किया है। कंपनी ने इस टैबलेट को घरेलू मार्केट यानी चीन में उतारा है। हालांकि कुछ समय पहले कंपनी इसे मलेशिया जैसी ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर चुकी है। हॉनर का यह नया टैबलेट 10,100mAh बैटरी से लैस है। इसमें 2.5K डिस्प्ले दिया गया है। टैबलेट 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसमें कंपनी ने कई AI लर्निंग टूल्स भी डाले हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स। 
 

Honor Tablet 10 price

Honor Tablet 10 को कंपनी ने 8GB + 128GB बेस वेरिएंट के लिए 1274 युआन (लगभग 15,000 रुपये) में लॉन्च किया है। 12GB + 512GB वेरिएंट को 1954 युआन (लगभग 23,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। कलर वेरिएंट्स की बात करें तो इसे Sunrise Impression, Sky Blue, और Rock Gray में खरीदा जा सकता है। टैबलेट के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। इसकी सेल कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर 31 मई यानी आज से शुरू होगी।  
 

Honor Tablet 10 Specifications

Honor Pad 10 में 12.1 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2.5K रिजॉल्यूशन है और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। टैबलेट में 249 PPI की पिक्सल डेंसिटी दी गई है। इसमें 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिवाइस में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। जिसके साथ में 12GB Turbo RAM दी गई है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आता है जिसके ऊपर MagicOS 9.0 की स्किन दी गई है। इसमें आई-कम्फर्ट के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। 

टैबलेट में दोनों तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। टैबलेट 10,100mAh बैटरी के साथ आता है जिसके साथ में 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें WiFi 6 और Bluetooth 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। टैबलेट में कंपनी ने AI पावर्ड कई टूल दिए हैं। जिनमें ट्रांस्क्रिप्शन, रियल टाइम वॉयस टू टेक्स्ट कन्वर्जन, मल्टीलिंगुअल ट्रांसलेशन, नोट समराइजेशन, और हैंडराइटिंग रिकग्निशन आदि शामिल हैं। टैबलेट के डाइमेंशन 277.07 x 179.28 x 6.29mm और वजन 525g ग्राम हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
  2. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का फोल्डेबल स्मार्टफोन, ये है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का फोल्डेबल स्मार्टफोन, ये है ऑफर
  2. Poco C81 vs Samsung Galaxy M17 5G vs Motorola G45 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y500s लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. HMD Vibe 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  5. 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. BYD ने पेश किया Atto 3 का नया वर्जन, 630 किलोमीटर तक की रेंज  
  7. दीवार पर लगाने की जरूरत नहीं! Haier का टावर AC लॉन्च, EMI ₹1994 से शुरू
  8. WhatsApp चलाना है तो फोन बदलना पड़ेगा! इन डिवाइस में जल्द बंद होगा सपोर्ट
  9. Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
  10. Vivo X Fold 6 के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.